जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

होली पर पड़ेगा इस साल का पहला चंद्रग्रहण, इन 5 राशियों की चमकने वाली है किस्मत

नई दिल्ली (New Delhi)। साल का पहले चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) मार्च में लगेगा। सूर्य व चंद्रमा के बीच पृथ्वी के आने पर चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) होता है। इस दौरान पृथ्वी की छाया चंद्रमा (earth’s shadow moon) पर पड़ती है। साल का पहला चंद्र ग्रहण (first lunar eclipse of the year) होली पर यानी 25 मार्च 2024 को लगने जा रहा है। यह एक आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। चंद्रग्रहण की शुरुआत 25 मार्च 2024 को सुबह 10 बजकर 41 मिनट पर होगी और दोपहर को लगभग 3 बजकर 1 मिनट पर समाप्त होगा।


2024 का पहला चंद्रग्रहण ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका, अटलांटिक महासागर, प्रशांतमहासागर समेत कई क्षेत्रों में नजर आएगा। साल 2024 का पहला चंद्रग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, इसलिए सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। 25 मार्च को लगने वाला यह ग्रहण कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। कुछ राशियों का भाग्योदय होने जा रहा है। इन राशियों के जातकों को धन- लाभ होगा और कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आइए जानते हैं, साल का पहला चंद्र ग्रहण किन राशियों के लिए रहेगा शुभ-

मिथुन राशि-
– आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
– निवेश करने से लाभ होगा।
– पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
– मां लक्ष्मी की कृपा से जीवन आनंदमय हो जाएगा।
– खर्चों में कमी आएगी।
– लेन- देन के लिए समय काफी शुभ रहेगा।

सिंह राशि
– नया मकान या घर खरीद सकते हैं।
– मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी।
– दांपत्य जीवन सुखम रहेगा।
– नया कार्य शुरू करने के लिए समय शुभ है।
– लेन- देन के लिए समय शुभ है, लेकिन लेन- देन से पहले अच्छी तरह सोच- विचार कर लें।
– आर्थिक स्थिति काफी बेहतर हो जाएगी।

कन्या राशि
– मां लक्ष्मी की कृपा से कार्यों में सफलता मिलेगी।
– नया मकान या वाहन खरीद सकते हैं।
– व्यापार के लिए ये समय काफी शुभ है।
– धन- लाभ होगा, लेकिन आपको इस साल अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा।
– लेन- देन के लिए समय शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि
– आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
– निवेश करने के लिए समय अच्छा है।
– नया वाहन खरीद सकते हैं।
– लेन-देन के लिए भी समय अच्छा है।
– मां लक्ष्मी की कृपा रहेगी।
– आय के स्रोतों में वृद्धि होगी।

धनु राशि
– निवेश करने के लिए समय काफी अच्छा है।
– धन-लाभ तो होगा, लेकिन खर्चों में कमी करने का प्रयास करें।
– व्यापारी वर्ग के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है।
– मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होगी।
– नया वाहन या मकान लेने के लिए समय शुभ है।

Share:

Next Post

इस बार खास योग में पड़ रही महाशिवरात्रि, जानिए कैसे करें चार पहर की पूजा?

Wed Mar 6 , 2024
नई दिल्ली (New Delhi)। शिवरात्रि (Mahashivratri) यानी भगवान शिव की रात (Night of Lord Shiva.)। इस बार शिवरात्रि बहुत खास योग (Special Yoga.) में पड़ रही है। त्रयोदशी और चतुर्दशी की संधि पर शिवरात्रि का योग बहुत खास है। क्या आप जानते हैं कि इसी दिन मध्यरात्रि को भगवान शंकर (Lord Shankar.) का ब्रह्मा से […]