img-fluid

मुख्यमंत्री की सीट पर भतीजे को बैठाने का खेल चल रहा है : Sambit Patra

March 26, 2021

पश्चिम मेदिनीपुर। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा (BJP national spokesperson Sambit Patra) ने सीधे आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) चाहती है कि उनका भतीजा अभिषेक बनर्जी (Nephew Abhishek Banerjee) मुख्यमंत्री बने। गुरुवार सुबह पश्चिम मेदिनीपुर के खड़गपुर में अपने चुनाव अभियान के दौरान एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि दीदी कहती है खेल खेला होगा। मोदीजी कहते हैं कि विकास होगा।

उसके बाद उन्होंने फिर पूछा कि यह खेल क्या है? क्या यह बंगाल के विकास के लिए एक खेल है? उसके बाद उन्होंने खुद ही इसका जवाब देते हुए कहा कि बिल्कुल नहीं, मुख्यमंत्री की सीट पर भतीजे को बैठने के लिए इस खेल को लगभग 10 सालों से खेला जा रहा है।

इस दौरान संबित पात्रा के बगल में भाजपा अध्यक्ष और मेदिनीपुर के सांसद दिलीप घोष भी थे। इस दौरान साम्बित पात्रा ने कई मुद्दों पर तृणमूल कांग्रेस और ममता बनर्जी की सरकार पर हमला किया। उन्होंने भाजपा के घोषणा पत्र में के मुद्दों को भी समझाया उन्होंने यह भी बताया कि भाजपा कैसे एक सोनार बंगाल का निर्माण करेगी। पश्चिम बंगाल के लिए भाजपा का घोषणापत्र राज्य को विकास के ट्रैक पर वापस लाने जा रहा है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए नौकरियों में 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं के लिए केजी-टू-पीजी फ्री एजूकेशन, 3000 रुपये मासिक भत्ता, हमारी दृष्टि को बंगाल की महिला शक्ति को पहचानने के लिए रेखांकित करता है।

उन्होंने कहा कि भाजपा विधानसभा चुनाव में 200 से अधिक सीटें जीत कर सत्ता में आएगी। साथ ही उन्होंने दावा किया कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह इतने समय से कह रहे थे कि बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी। अब यह मुद्दा ओपिनियन पोल में भी सामने आ रहा है इसलिए इस बार बंगाल में भाजपा की सरकार सुनिश्चित है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • होली पर Inflation ने लोगों का उत्साह कर दिया फीका : Akhilesh

    Fri Mar 26 , 2021
    लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Samajwadi Party President Akhilesh Yadav) ने कहा है कि भाजपा की जनविरोधी आर्थिक नीतियों (BJP’s anti-people economic policies) के चलते जनता गम्भीर संकटों में घिर गई है। होली का त्योहार सिर पर है मगर महंगाई ने लोगों का उत्साह फीका कर दिया है। उन्होंने कहा कि महंगाई की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved