जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

30 मई से शुरू होंगे इन राशि वालों के अच्‍छे दिन, शुक्र के राशि परिवर्तन से होंगे कई लाभ

नई दिल्ली (New Delhi) । 30 मई को शुक्र देव का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। इस दिन शुक्र देव कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र देव के कर्क राशि में प्रवेश करते ही कुछ राशि वालों का भाग्योदय होना तय है। शुक्र देव के शुभ होने पर मां लक्ष्मी की भी विशेष कृपा बरसती है। जिस व्यक्ति पर मां लक्ष्मी की कृपा हो जाए उसका सोया हुआ भाग्य भी जाग जाता है। आइए जानते हैं, शुक्र के राशि परिवर्तन करने से किन राशि वालों का भाग्योदय होना तय है-

मेष राशि
परिवार से अचानक शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। कार्यों में सफलता मिलेगी। धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा भाग्य का साथ मिलेगा। भगवान शंकर की कृपा जीवन आनंदमय हो जाएगा।


मिथुन राशि
आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। घर में खुशियां आएंगी। व्यापार और नौकरी के लिहाज से यह महीना काफी महत्वपूर्ण साबित होगा। मानसिक शांति रहेगी। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

कर्क राशि
नौकरी बदलने का विचार कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। कार्यों में सफलता मिलेगी। धन- लाभ होने के योग बन रहे हैं। नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें। समय हर कोई आपकी मदद के लिए तैयार रहेगा।

सिंह राशि
नौकरी में तरक्की मिल सकती है। कोई नया प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। जो भी कार्य करेंगे उसमें लाभ होगा। भगवान शंकर की विशेष कृपा प्राप्त होगी। नौकरी और व्यापार के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा।

धनु राशि
कार्यक्षेत्र से किसी तरह की खुशखबरी मिल सकती है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे।

नोट- उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव सिर्फ सामान्‍य सूचना के आधार पर पेश की गई है हम इन पर किसी भी प्रकार का दावा नहीं करते हैं।

Share:

Next Post

सेल्फी लेते वक्त गिरा फोन हासिल करने के लिए तालाब खाली कराने वाला खाद्य निरीक्षक निलंबित

Fri May 26 , 2023
कांकेर । छत्तीसगढ़ के कांकेर में (In Kanker Chhattisgadh) सेल्फी लेते वक्त (While Taking Selfie) तालाब में गिरा फोन (Phone Dropped in Pond) हासिल करने के लिए (To Retrieve) तालाब खाली कराने वाले (Emptying Pond) खाद्य निरीक्षक (Food Inspector) को निलंबित कर दिया गया (Suspended) । बताया गया है कि कांकेर जिले के पखांजूर में […]