जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

इन राशि वालों के जीवन में उथल- पुथल मचाएगा गुरु-राहु का का महासंयोग, जानें अपना हाल

नई दिल्ली (New Delhi)। ज्योतिष में ग्रहों की युति को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहों की युति का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ता है। कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। इस समय राहु मेष राशि में हैं। 22 अप्रैल को गुरु भी मीन राशि से मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। गुरु और राहु के मेष राशि में आने से गुरु- चांडाल योग का निर्माण हो रहा है। गुरु- चांडाल योग से सभी राशियां प्रभावित होंगी। आइए जानते हैं, गुरु- चांडाल योग से कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि-
मन अशांत रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में कुछ सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी।

वृष राशि-
मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। फिर भी धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।


मिथुन राशि-
आत्म संयत रहें। क्रोध व आवेश के अतिरेक से बचें। बातचीत में संतुलित रहें। नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाकर रखें। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

कर्क राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज भी रहेंगे, परंतु अति उत्साहित होने से बचें। व्यर्थ के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि-
मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। परिवार में शांति बनाए रखने का प्रयास करें। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी।

कन्या राशि-
वाणी में मधुरता तो रहेगी, परंतु मन अशांत रहेगा। आत्म संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चिकित्सा पर खर्च बढ़ेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी।

तुला राशि-
मन परेशान रहेगा। आत्म संयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यभार में वृद्धि होगी। आय में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि-
मन प्रसन्न तो रहेगा, परंतु मन में उतार-चढ़ाव भी रहेंगे। आत्मविश्वास में कमी भी हो सकती है। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम भी अधिक रहेगा। आय में भी वृद्धि होगी।

धनु राशि-
मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है। उच्च पद की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा।

मकर राशि-
मन अशांत रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है। उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। भागदौड़ अधिक रहेगी।

कुंभ राशि-
आत्मविश्वास में कमी रहेगी। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।

मीन राशि-
आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। परिवार में शांति बनाए रखने का प्रयास करें। पिता का साथ मिलेगा।

नोट– उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव सिर्फ सामान्‍य सूचना के उद्देश्‍य से पेश की गई है हम इन पर किसी भी प्रकार का दावा नहीं करते हैं.

Share:

Next Post

मुख्य न्यायाधीश ने बदला 60 साल पुराना नियम, सुप्रीम कोर्ट के 'जमादार' अब कहलाएंगे 'सुपरवाइजर'

Mon Apr 17 , 2023
नई दिल्‍ली (New Delhi) । भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ (Chief Justice DY Chandrachud) ने 6 दशक से ज्यादा पुराने नियमों में संशोधन का फैसला लिया है। इसके साथ ही अब शीर्ष न्यायालय (supreme court) में ‘जमादार’ के पद पर तैनात कर्मचारियों को ‘सुपरवाइजर’ (Supervisor) कहा जाएगा। खास बात है कि नए नियम फर्श […]