img-fluid

इंदौर के शिवाजी मार्केट की दुकानों पर फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, निगम की रणनीति पर हाईकोर्ट ने फेरा पानी

May 29, 2026

इंदौर। इंदौर के शिवाजी मार्केट (Shivaji Market) की सवा सौ दुकानों को ढहाने की नगर निगम की रणनीति पर हाईकोर्ट ने पानी फेर दिया है। संभागायुक्त कोर्ट (Divisional Commissioner’s Court) से अपील खारिज होने के बाद निगम 30 मई की सुबह कार्रवाई की तैयारी में था, लेकिन अवकाशकालीन बेंच ने स्टे देकर फिलहाल दुकानों को बचा लिया है।

निगम की ‘सुपरफास्ट’ प्लानिंग और कोर्ट का पेंच
संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े की कोर्ट में 27 मई की देर शाम तक जिरह चली और उसी तारीख में अपील निरस्त करने का आदेश जारी हो गया। आदेश मिलते ही निगम ने पुलिस बल मांगा और 30 मई को मार्केट तोड़ने का समय तय कर लिया।


  • आदेश की कॉपी मिलने से पहले ही दुकानदारों के वकीलों ने पुरानी याचिका के आधार पर हाईकोर्ट में मेंशन लिया। जस्टिस जय कुमार पिल्लई की बेंच ने अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने के बाद अगली सुनवाई तक कार्रवाई पर रोक लगा दी है। आगामी सुनवाई की तारीख 15 जून रखी गई है।

    विवाद क्या है?
    नगर निगम ने दुकानदारों की लीज निरस्त कर दी थी, जिसे दुकानदारों ने कोर्ट में चुनौती दी है। उनका आरोप है कि बिना उचित सुनवाई के आवंटन निरस्त करने की प्रक्रिया अपनाई गई है।

    Share:

  • Eight lions die from infectious virus in Gujarat, team of expert doctors deployed

    Fri May 29 , 2026
    New Delhi: Suspicious lion deaths in Gujarat’s Gir sanctuary and surrounding revenue areas have raised concerns. A total of eight lions have died so far, most of them cubs. Forest and Environment Minister Arjun Modhwadia, speaking in Gandhinagar, stated that the situation is completely under control. He added that no new deaths have been reported […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved