भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

अलग रह रही पत्नी को पति ने बीच सड़क पर एसिड से नेहला दिया

  • 6 दिन उपचार कराने के बाद एफआईआर दर्ज कराने पहंची पीडि़ता

भोपाल। अशोका गार्डन पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर बीती देर रात उसके पति के खिलाफ दहेज के लिए प्रताडि़त करने, मारपीट करने और एसिड अटैक करने का मुकदमा दर्ज किया है। घटना 2 अगस्त को प्रभात चौराहे की बताई जा रही है। पीडि़ता 6 दिन तक उपचार कराती रही, बीती रात वह थाने पहुंची और मुकदमा दर्ज कराया। दोनों ने एक साल पहले इंटर रिलीजन मैरिज की थी। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी की फिलहाल गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है। आज घटना के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएंगे।
टीआई आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि 33 वर्षीय महजबीन खान (बदला हुआ नाम)मूलता: बालाघाट की निवासी है। वह ग्रेजुएशन के बाद प्रायवेट जॉब करती थी। फिलहाल जॉब की तलाश में भोपाल में रह रही है। फेसबुक पर उसकी दोस्ती आरोपी फतेहपुर सीकरी निवासी शिवा चौधरी से हो गई थी। दोनों में सोशल मीडिया पर ही प्यार हो गया। इसके बाद में दोनों के बीच कई बार मुलाकात हुई। पिछले साल दोनों ने परिजनों की मर्जी के बगैर अपने-अपने घर से भागकर शादी कर ली। शादी के बाद दोनों आगरा,फतेहपुर आदि स्थानों पर रहे। कुछ समय बाद दोनों के बीच विवाद होने लगे। पीडि़ता का आरोप है कि पति मायके से दहेज में नकदी लाने के लिए प्रताडि़त करता था। उसके साथ में मारपीट की जाने लगी थी। आए दिन के विवादों से तंग आकर फरियादिया पति से अलग भोपाल में आकर रहने लगी। यहां पति बीते 2 अगस्त को आया, दिन भर फोन पर मिलने के लिए मनाता रहा। देर रात महिला उसे मिलने के लिए राजी हुई तब युवक ने उसे प्रभात चौराहा पर बुलाया। वहां दोनों में बहसबाजी हुई और आरोपी ने पीडि़ता पर बॉटल में भरा हुआ ऐसिड डाल दिया। इससे लड़की के शरीर के कई हिस्से झुलस गए। उसकी एक आंख बुरी तरह से झुलसी है, पीठ, एक हाथ और गले में झुलसने के निशान हैं। लड़की ने पुलिस को बताया कि डर के कारण वह चुपचाप अपना इलाज कराती रही। आरोपी लगातार उसे फोन पर धमका रहा है, तब कल उसने थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया।


नाम के सिवा कुछ नहीं जानती
पीडि़ता और आरोपी के बीच फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। आरोपी ने कभी अपना घर नहीं दिखाया। शादी के बाद भी अलग-अलग स्थानों पर रहते रहे। महिला ने पुलिस को बताया कि हम दोनों तलाकशुदा थे। इसलिए दोनों ने एक होने का फैसला लिया था। हालां िमहिला आरोपी के नाम सिवाए कुछ भी नहीं जानती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share:

Next Post

अब ग्रामीण पर्यटन पर सरकार का फोकस

Tue Aug 9 , 2022
गांवों में स्टे होम बनाने पर सरकार देगी 2 लाख तक का अनुदान भोपाल। प्रदेश में पर्यटन विभाग अब गांवों में पर्यटन की संभावनाएं तलाश रहा है। शहरी शोर-शराबे से दूर अब लोग गांवों में भी ठहर सकेंगे और ग्रामीण भारत को करीब से देख सकेंगे। इसके लिए गांवों में स्टे होम बनाने पर काम […]