आचंलिक

समाज का महत्वपूर्ण परिवहन व्यवसाय प्रदेश सरकार की गलत नीतियों से निराश और हताश है : कमलनाथ

  • सिवनी में आरटीओ, टोल नाकों पर हो रही अवैध वसूली और गुंडागर्दी पर रोक लगायी जाये: शकील खान

सिवनी। आज प्रदेश की पहचान क्या हो गई है, पूरा प्रदेश भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है। शिवराज सरकार में नीचे से लेकर ऊपर तक घोटाला और भ्रष्टाचार ही दिखायी देता है और इससे हमारा परिवहन विभाग भी अछूता नहीं है। जिससे कारण परिवहन से जुडा व्यक्ति सबसे ज्यादा परेशान है। समाज का सबसे महत्वपूर्ण वर्ग परिवहन व्यवसाय करने वाला प्रदेश की भाजपा सरकार की गलत नीतियों से निराश और हताश है। कांग्रेस सरकार बनने पर इस वर्ग का पूरा ध्यान रखा जायेगा उक्त संबोधन आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रदेश कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने व्यक्त किये। नाथ ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश में कोई उद्योगपति निवेश करना नहीं चाहता, निवेश आता है तो लोगों को रोजगार मिलता है, ट्रांसपोर्ट का काम मिलता है। यदि आपके हाथ में काम है तो उससे आर्थिक गतिविधि बनती है और उसी से प्रदेश का विकास होता है। छोटी-छोटी व्यापारिक गतिविधियों को जीडीपी में शामिल नहीं किया जाता है, लेकिन वे गतिविधियां अर्थव्यवथा को लीड करती है, यही भूमिका परिवहन की है। आज सबसे बडी समस्या है रोजगार की। ट्रक मालिक ही जानता है कि ट्रक का मैनेजमेंट कितना मुश्किल होता है। ट्रांसपोर्ट हमारी री? की हड्डी है, जब तक परिवहन व्यवस्था में सुधार नहीं होगा, तब तक प्रदेश का विकास नहीं हो सकता। श्री कमलनाथ ने कहा कि हमने किसानों का ऋण माफ किया, 100 रू. में 100 यूनिट बिजली दी। प्रदेश की तस्वीर आप सबके सामने है, आज कौन सा वर्ग परेशान नहीं है। हमारा भटकता हुआ नौजवान जो बेरोजगार हैं, उसकी स्थिति में सुधार नहीं होगा तो प्रदेश का नवनिर्माण कैसे होगा?


क्या मध्य प्रदेश की पहचान भ्रष्टाचार से होगी, माफिया से होगी, मिलावटखोरी से होगी। मैंने शुद्व के लिए युद्ध शुरू किया था, माफिया के खिलाफ मुहिम चलायी, लेकिन भाजपा को यह हजम नहीं हुआ और उसने खरीद-फरोख्त कर मेरी सरकार गिरा दी। प्रदेश कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नरेन्दर सिंह पांधे ने कहा कि भाजपा सरकार में जिस प्रकार की लूट आज ट्रक मालिकों के साथ की जा रही है उससे वे काफी परेशान हैं। पेट्रोल-डीजल मंहगा होने से प्रदेश के अनेकों ट्रांसपोर्ट बर्बदी की कगार पर आ गये हैं। ट्रक मालिकों व परिवहन व्यवसायियों को परेशान किया जा रहा है, चाहे टोल नाके पर हो या आरटीओ बेरियर, टेफिक के कर्मचारियों- अधिकारियों द्वारा उनके साथ सरकार की मिलीभगत से सरकारी और गैर सरकारी गुंडागर्दी की जा रही है, इस पर रोक लगनी चाहिए। श्री पांधे ने परिवहन प्रकोष्ठ के माध्यम से विश्वास दिलाया कि प्रदेश में कमलनाथ जी के नेतृत्व में 2023 में कांग्रेस की सरकार बनेगी। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री और प्रकोष्ठों के प्रभारी जे.पी. धनोपिया ने कहा कि परिवहन प्रकोष्ठ के माध्यम से कांग्रेस को और अधिक मजबूती मिलेगी। प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष और भारत जोडो यात्रा के सिंगरौली के प्रभारी ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू ने परिवहन से जुडी समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि समूचा प्रदेश अवैध वसूली और भ्रष्टाचार से तंग आ चुका है। वाहन के सही पेपर होने पर भी उनसे वसूली की जाती है। परिवहन व्यवसायियों के साथ हो रही अवैध वसूल को विधानसभा में मुद्दा बनाना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को शपथ दिलायी गई तथा पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गये। इस अवसर पर पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल, चंद्रप्रभाष शेखर, विभा पटेल, डी.एस. पटेल, सेवासिंह खंगूरा, लेखराज सिंह भदौरिया, राघवेन्द्र श्रीवास्तव, सुदामा साकेत, जसवीर सिंह खनूजा, राजेन्द्र वर्मा, प्रांजू यशोधन, रजनीश पांडे, बालमुकुंद परिहार, हरदेव सिंह, कश्मीर सिंह, वीरेन्द्र सिंह खन्ना सहित प्रदेश भर से आये कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। सिवनी जिले से एजाज खान कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव एवम शकील खान जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे। जिन्होंने सिवनी में आरटीओ, टोल नाकों पर हो रही अवैध वसूली और गुंडागर्दी पर रोक लगायी जाये: पर जोर दिया सचिव एजाज खान ने सिवनी जिले मै स्थित 4 आरटीओ बैरियर व उनमें हो रहे भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया कार्यक्रम का संचालन विभाग के पदाधिकारी सुशील सालूके ने किया तथा भोपाल के अध्यक्ष एस.के. संतानी ने आभार वयक्त किया।

Share:

Next Post

भारत जोड़ों यात्रा के समर्थन में कांग्रेसियों ने निकाली पदयात्रा

Mon Sep 12 , 2022
नागदा। राहुल गांधी द्वारा कश्मीर से कन्याकुमारी तक निकाली जा रही भारत जोड़ो पद यात्रा के समर्थन में नागदा ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में कांगे्रसियों ने पदयात्रा निकाली। इस अवसर पर पार्टी नेताओं ने भाजपा सरकार को जमकर आड़े हाथों लिया। प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि बसंत मालपानी के नेतृत्व में ग्राम भीलसुड़ा, भाटीसुड़ा, अजीमाबाद पारदी में […]