img-fluid

समस्या पानी की थी… पार्षद करने लगे जात-पात की बात सोशल मीडिया पर हुआ वीडियो वायरल

May 06, 2026

कई क्षेत्रों में पानी की किल्लत से लोग परेशान

इंदौर। सोशल मीडिया (social media) पर पार्षद (councilor) भारत रघुवंशी (Bharat Raghuvanshi) का एक वीडियो वायरल (video viral) हो रहा है, जिसमें वह पानी के लिए परेशान महिलाओं को जात-पात की बात कहते हुए तमाम सुझाव दे रहे हैं। धार रोड से लेकर गंगवाल और उसके आसपास के क्षेत्रों में पानी की किल्लत के चलते बड़ी संख्या में महिलाएं पार्षद के पास परेशानी बताने पहुंची थीं।



  • शहर के कई इलाकों में नगर निगम पानी बांटने के लिए टैंकर दौड़ा रहा है, मगर उसके बावजूद कई जगह लोगों को पानी नहीं मिल रहा है और इसको लेकर गुस्साए लोग पार्षदों के कार्यालयों पर पहुचंकर अपनी पीड़ा बता रहे हैं। यह सिलसिला पिछले 20-25 दिनों से कई वार्डों में चल रहा है। कल धार रोड, गंगवाल, एमओजी लाइन से लेकर कई अन्य क्षेत्रों में पानी नहीं मिलने को लेकर महिलाएं बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर क्षेत्रीय पार्षद भारत रघुवंशी के कार्यालय पहुंचीं और वहां पानी नहीं मिलने को लेकर शिकायत करती रहीं। महिलाओं का कहा था कि उन्हें पानी नहीं मिल रहा है और उसके लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है। टैंकर भी कभी आते हैं, कभी अन्य क्षेत्रों में पानी बांटकर चले जाते हैं। यह मामला चल रहा था कि इसी बीच पार्षद रघुवंशी ने महिलाओं को जात-पात को लेकर चर्चा शुरू कर दी और कहा कि कई अन्य वर्ग के लोग कितने एक्टिव हैं और उनकी समस्याएं के लिए वे किस प्रकार मोर्चा संभालते हैं। कई महिलाओं ने तो उन्हें सीधे शब्दों में कह दिया कि हम पानी की शिकायत लेकर आए हैं।

    Share:

  • राज्यपाल से मिलेंगे TVK प्रमुख, विजय 'सरकार' बनाने के लिए AIADMK में टूट की आशंका

    Wed May 6 , 2026
    चेन्नई. तमिलनाडु (Tamil Nadu) में नई सरकार (New Government) के गठन की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल (K.C. Venugopal) ने बताया कि अभिनेता विजय ने उनकी पार्टी से समर्थन की मांग की है। कांग्रेस ने स्पष्ट कहा कि पार्टी किसी भी हाल में भाजपा या उसके सहयोगियों को राज्य में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved