जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

19 नवंबर को लगनें जा रहा साल का आखिरी चंद्रग्रहण, जानें कहां पर कब दिखेगा यह ग्रहण

ज्योतिष शास्‍त्र में सूर्य ग्रहण और चंद्रग्रहण का विशेष महत्‍व है। साल 2021 का अंतिम चंद्र ग्रहण (Last lunar eclipse of 2021) 19 नवंबर 2021 दिन शुक्रवार को लगेगा। यह चंद्रग्रहण वृषभ राशि और कृतिका नक्षत्र में लगेगा। इस चंद्र ग्रहण को सदी का सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण बताया जा रहा है। मान्यता है कि चंद्रमा को मन और माता का कारक माना गया है। पौराणिक कथाओं के अनुसार पाप ग्रह राहु और केतु जब चंद्रमा पर हमला करते हैं तब चंद्र ग्रहण की स्थिति का निर्माण होता है।

भारत में चंद्र ग्रहण का समय
भारतीय समयानुसार 19 अक्टूबर 2021 दिन शुक्रवार को सुबह 11:34 मिनट से चंद्र ग्रहण शुरू हो जाएगा, जो शाम 05:33 मिनट पर खत्‍म होगा। हालांकि भारत (India) में ग्रहण का सूतक मान्य नहीं होगा, लेकिन धार्मिक मान्यता के अनुसार, ग्रहण के दौरान कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना आवश्यक है। सूतक काल में खाने-पकाने, पूजा-पाठ से परहेज करना चाहिए। इस दौरान भगवान का ध्यान करें। ग्रहण के बाद स्‍नान जरूर करें। इस अवधि में गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। चंद्र ग्रहण के दौरान शिव आराधना (shiva worship) करने से लाभ मिलता है।

यहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण
ये आंशिक चंद्र ग्रहण होगा, जो भारत के असम और अरुणाचल प्रदेश में ही कुछ समय के लिए दिखाई देगा। इसके अलावा अमेरिका, उत्तरी यूरोप, पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत महासागर क्षेत्र में इस चंद्र ग्रहण को देखा जा सकेगा।

क्या होता है उपछाया ग्रहण
चंद्र ग्रहण (lunar eclipse) के शुरू होने से पहले चंद्रमा धरती की उपछाया में प्रवेश करता है। जब चंद्रमा पृथ्वी की वास्तविक छाया में प्रवेश किए बिना ही बाहर निकल आता है तो उसे उपछाया ग्रहण कहते हैं। चंद्रमा जब धरती की वास्तविक छाया में प्रवेश करता है, तभी उसे पूर्ण रूप से चंद्र ग्रहण माना जाता है। उपछाया ग्रहण को वास्तविक चंद्र ग्रहण नहीं माना जाता है। ज्योतिष में भी उपछाया को ग्रहण का दर्जा नहीं दिया गया है।


सूतक काल का समय
भारत में ग्रहण एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण (penumbral lunar eclipse) रहेगा जिस वजह से ज्योतिष के मुताबिक सूतककाल प्रभावी नहीं होगा। चंद्र ग्रहण में सूतक काल ग्रहण के पांच घंटे पहले से ही शुरू हो जाता है।

नोट– उपरोक्त दी गई जानकारी व सूचना सामान्य उद्देश्य के लिए दी गई है। हम इसकी सत्यता की जांच का दावा नही करतें हैं यह जानकारी विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, धर्मग्रंथों, पंचाग आदि से ली गई है । इस उपयोग करने वाले की स्वयं की जिम्मेंदारी होगी ।

Share:

Next Post

एक साथ चारो गर्लफ्रेंड पहुंची युवक के घर, नजारा देख कर युवक को करनी पड़ी खुदखुशी, जानें क्यों उठाया ये कदम

Fri Nov 12 , 2021
कूचबिहार : पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में एक शख्स की चर्चा खूब है. इस शख्स ने अपनी जान देने की कोशिश की है. दरअसल, यह शख्स एक समय पर चार महिलाओं को डेट कर रहा था. जिंदगी मौजमस्ती में कट रही थी, लेकिन एक दिन चारों गर्लफ्रेंड घर पहुंच गई. इसके बाद शख्स ने आत्महत्या […]