विदेश

महिला का पर्स चुराते हुए बंदे ने मारा मुक्का, पुलिस आई तो बोला-7 करोड़ ले लो, मुझे छोड़ दो


डेस्क। चोर कुछ भी कर सकते हैं। कई बार ऐसा होता है कि वो चोरी करने जाते हैं और आगे से जब चोरी नहीं कर पाते तो उन्हें खीझ होती है, वो परेशान होते हैं और फिर सामने वाले को नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसा ही खबर आ रही है अमेरिका के Iowa से। यहां एक शख्स जिसने पहले एक महिला का पर्स चोरी करने की कोशिश की, लेकिन जब वो पर्स चोरी नहीं कर पाया तो वो उसने सारी हदें पार कर दी। महिला ने जब उससे खुद को बचाने की कोशिश कर रही थी, तो उसने महिला के चेहरे पर जोरदार मुक्का दे मारा।

गली में कर रहा था महिला को फॉलो
इस शख्स का नाम Ricardo Esparza है। वो पहले गली में एक महिला को फॉलो कर रहा था। जैसे ही महिला ने उनका विरोध जताना शुरू किया, उनकी ओर अपना चेहरा किया, तो रिकार्डो ने वैसे ही उनका पर्स छीनने की कोशिश की। जब वो महिला का पर्स नहीं छीन पाया तो उसने गुस्से में उसके चेहरे पर जोरदार मुक्का दे मारा।


महिला ने तुरंत किया पुलिस को फोन
महिला ने तुरंत ही पुलिस को फोन किया। रिकार्डो ज्यादा दूर नहीं गए थे। पुलिस ने तुरंत उन्हें अरेस्ट कर लिया। वो उन्हें अपनी कार की पिछली सीट पर बैठाकर ले जा रहे थे। पर तभी रिकार्डो ने पुलिसवालों को ही रिश्वत देने की कोशिश की। उसने कहा कि वो उनके अकाउंट में करोड़ों रुपये ट्रांसफर कर सकता है। यहां तक कि उन्होंने पुलिसवालों को 1 मिलियन डॉलर देने की पेशकश की। भारतीय कंरसी के हिसाब से यह रकम 7 करोड़ रुपये से ज्यादा होती है। बदले में उसने कहा कि पुलिस उसे छोड़ दे।

इतने वर्षों की हो सकती है उन्हें सजा
The Globe Gazette के मुताबिक, उन्हें स्कॉट काउंटी जेल में भेजा गया है। फिलहाल उनपर सेकंड डिग्री रॉबरी का चार्ज लगाया गया है। बता दें कि क्लास सी में 10 साल की जेल होती है। वहीं क्लास डी में पाच वर्ष की जेल होती है। फिलहाल रिकार्डो को 27 मई के दिन अदालत में ले जाया जाएगा।

Share:

Next Post

Rajya Sabha Election: नरेश अग्रवाल समेत ये नेता UP से जा सकते हैं राज्यसभा, बीजेपी ने तय किए नाम

Tue May 24 , 2022
लखनऊ। बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामों पर मंथन कर लिया है। सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर हुई कोर कमिटी की बैठक में इन नामों पर चर्चा हुई। यह भी तय किया गया कि केंद्रीय नेतृत्व को 20 नामों का पैनल भेजा जाएगा। इनमें मौजूदा पांच नामों को भी भेजने की तैयारी है। बैठक […]