भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

रेस्टोरेंट संचालिका को मैनेजर ने लगाई चार लाख की चपत

  • कर्मचारियों का वेतन और राशन खरीदी की रकम हड़पा

भोपाल। अयोध्या नगर थाना इलाके में स्थित बायपास रोड पर बने बापू की कुठिया रेस्त्रां की संचालिका को मैनेजर ने चार लाख की चपत लगा दी। आरोपी कर्मचारियों की वेतन की रकम तथा राशन खरीदी का पैसा हड़पकर फरार हो गया। पुलिस ने जालसाज मैनेजर के खिलाफ अमानत में खयानत का प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।
पुलिस के अनुसार मोहीनी वर्मा अयोध्या बायपास रोड स्थित बापू की कुठिया रेस्त्रां की संचालिका हैं। उकने रेस्टोरेंट में आरोपी धननजय प्रताप सिंह बतौर मैनेजर कार्यरत था। बीती 21 मार्च को जब लॉक डाउन की घोषणा हुई तो आरोपी के पास में डेली किचन आईटम में लगने वाले राशन तथा कर्मचारियों के वेतन की रकम रखी थी। लॉक डाउन के कारण आरोपी उक्त रकम साथ लेकर चंपत हो गया। जिसके बाद से ही जालसाज महिला मालिक का फोन नहीं उठा रहा है। बदमाश हड़पी हुई रकम को लौटने के लिए भी तैयार नहीं है। इस मामले की शिकायत पीडि़त रेस्त्रां संचालिका ने पिछले दिनों आवेदन देकर पुलिस के आला अधिकारियों सहित थाने में की थी। आवेदन की जांच के बाद में बीती रात पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि फरियादी महिला को इस बात की जानकारी नहीं है कि आरोपी भोपाल में कहां रहता था। उसका मूल निवास भोपाल में है अथवा बाहर है। मामले की जांच शुरु कर दी गई है। आरोपी के एड्रेस की जानकारी जुटाकर पुलिस उसकी गिर तारी के प्रयास कर रही है।

Share:

Next Post

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 522 अरब डॉलर के ऊपर पहुंचा

Sun Aug 2 , 2020
मुंबई । देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार पाँचवें सप्ताह बढ़ता हुआ 24 जुलाई को समाप्त सप्ताह में पहली बार 522 अरब डॉलर के पार पहुँच गया। रिजर्व बैंक द्वारा जारी आँकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन सप्ताह में विदेशी मुद्रा का देश का भंडार 4.99 अरब डॉलर बढ़कर 522.63 अरब डॉलर पर पहुँच गया। विदेशी मुद्रा […]