भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

भाजपा का कुनबा बढ़ाने के लिए हुई बैठक, प्रदेश अध्यक्ष आए

उज्जैन। भाजपा विश्व की सबसे बड़ पार्टी है और इसे अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास होते रहते हैं। यह बात प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने बूथ विस्तार अभियान कार्यक्रम के दौरान कही। इसके पूर्व भी कई राज्यों में भारतीय जनता पार्टी ने ये अभियान चलाया है। परन्तु 20 हजार कार्यकर्ताओं का 65 हजार बूथों तक पहुँचना और प्रत्येक बूथ पर अभियान के माध्यम से 10 दिनों तक लगातार 10 घंटे संगठन कार्य करना ये सिर्फ भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता ही कर सकता है और इतनी बड़ी संरचना के साथ बूथ विस्तारक योजना संचालित करने वाला राज्य संभवत: मध्यप्रदेश पहला ही राज्य होगा।


बूथ विस्तार अभियान में प्रदेश के मुख्यमंत्री, प्रदेशाध्यक्ष, मंत्रीगण, विधायक, सांसद प्रदेश पदाधिकारी सहित हजारों कार्यकर्ता तय बूथों पर समय देंगे। ये बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा में उज्जैन में आयोजित भाजपा की संभागीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही। संगठन के पितृपुरुष कुशाभाऊ ठाकरे के शताब्दी वर्ष को सेवाकार्य के रूप में मना रही है। इसी सन्दर्भ में सोमवार को कीर्ति मंदिर सभागार में संभागीय कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें पूरे संभाग से कार्यकर्ता शामिल हुए।

Share:

Next Post

सरकारी रिकार्ड से दो गुने हो सकते हैं पॉजीटिव मरीज

Tue Jan 18 , 2022
शहर में संक्रमण का ठीक अनुमान नहीं…घर-घर में लोग कर रहे हैं टेस्ट उज्जैन। मात्र ढाई सौ रुपए में बाजार में मिलने वाली रेपिड टेस्ट कीड से कई लोग कोरोना की जांच कर रहे हैं और कोई लक्षण नहीं होने के चलते वे आरटीपीसीआर टेस्ट भी नहीं करा रहे हैं, जिससे उन मरीजों का आंकलन […]