आज तड़के प्रशासन के अमले ने पुलिस की मौजूदगी निर्माण ढहा दिया
नागदा। आज सुबह करीब साढ़े 5 बजे प्रशासन ने आकस्मिक कार्रवाई करते हुए राजीव कॉलोनी स्थित बदमाश सलमान लाला के मकान को एक बार फिर तोड़ दिया। आज हुई अचानक कार्रवाई के पीछे वजह यह बताई जा रही है कि एक साल पूर्व आरोपी द्वारा बगैर अनुमति मकान निर्माण किया गया था जिसे तोड़ दिया गया था। उसी जगह पर आरोपी द्वारा एक बार मकान निर्माण कर लिया था जिसका नोटिस पिछले दिनों मकान पर प्रशासन ने चस्पा कर दिया था। नोटिस का कोई जवाब और प्रशासनिक अनुमतियाँ नहीं दिखाने के चलते आज सुबह वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में भारी पुलिस बल और नपा की गैंग ने जाकर जेसीबी की मदद से उक्त मकान को तोड़ दिया।
कार्रवाई के दौरान एसडीएम आशुतोष गोस्वामी, सीएसपी मनोज रत्नाकर, थानाप्रभारी श्यामचंद्र शर्मा सहित दोनों थानों का पुलिस बल पूरे समय मौजूद रहा। मकान तोडऩे के दौरान किसी प्रकार का विरोध नहीं किया गया। गौरतलब है कि सलमान लाला पर एक दर्जन से अधिक अपराधिक प्रकरण विचाराधीन है। एक वर्ष पूर्व भी इसी के चलते बिना अनुमति बनाए गए मकान को प्रशासन ने ढहा दिया था, परंतु उसी जगह फिर से निर्माण कर मकान खड़ा कर लिया गया जिसे आज फिर प्रशासनिक कार्रवाई के चलते जमींदोज कर दिया।
उज्जैन। माधवनगर थाने के सामने स्थित पुलिस कंट्रोल रूम भवन परिसर की दीवारें देख रेख के अभाव में खराब होने लगी है। दीवारों पर लगी टाईल्स उखडऩे लगी हैं तथा जालियाँ भी सड़ती जा रही है। उल्लेखनीय है कि माधवनगर स्थित पुलिस कंट्रोल रूम भवन में पुलिस विभाग के आला अधिकारियों के दफ्तर हैं। यहाँ […]
विशेष प्रार्थना के साथ जन्मोत्सव विधान होगा शुरु-कल सुबह होगा पवित्र बलिदान उज्जैन। ईसाई समाज के आराध्य प्रभु यीशु का जन्म आज मध्य रात्रि में होगा। जन्म से आधे घंटे पहले गिरिजाघरों में विशेष प्रार्थना होगी और बलिदान की विधि शुरु होगी। कल दिनभर जन्मोत्सव के कार्यक्रम चलेंगे और शाम को भी सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। […]
निगम अधिकारियों ने बताई मजबूरी..कहरा आवारा मवेशियों के रखरखाव की नहीं है व्यवस्था उज्जैन। स्वच्छता अभियान हर बार पिछडऩे का एक प्रमुख कारण शहर के सभी प्रमुख मार्गों पर खुले तौर पर विचरण करते हुए आवारा मवेशी हैं जिनके कारण से शहर के विभिन्न इलाकों में गोबर एवं कचरा फैला रहता है और शहर के […]
उज्जैन। मप्र की धार्मिक नगरी उज्जैन (Ujjain) स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर मंदिर (Mahakal Temple) में आगामी 11 मार्च को महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर कोविड से उत्पन्न परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए दर्शनार्थियों की संख्या को 25 हजार तक सीमित करने का निर्णय लिया गया है। जिन दर्शनार्थियों ने […]