जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

इन राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहेगा मई का महीना, मां लक्ष्‍मी का बरसेगा आर्शीवाद

नई दिल्‍ली। हिंदू पंचांग (Hindu calendar) के अनुसार, हर महीने ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में परिवर्तन होता है। इस महीने दो बड़े और महत्वपूर्ण ग्रह अपनी स्वराशि में विराजमान रहेंगे। जब कोई ग्रह अपनी राशि में विराजामन रहता है तो एक राजयोग का निर्माण होता है। ग्रहों की स्थिति के कारण कुछ राशि वालों पर मई महीने में मां (Maa Lakshmi) की विशेष कृपा रहेगी। जानें इन राशियों के बारे में-

तुला राशि (Libra)-
इस महीने आपका मानसिक तनाव (mental stress) कम हो सकता है। ग्रहों की स्थिति के कारण आपको कठिनाइयों का कम सामना करना पड़ सकता है। 15 मई के बाद आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। ऑफिस में उच्चाधिकारियों का साथ मिलेगा। कार्यस्थल पर किसी के साथ कठोर शब्दों का इस्तेमाल न करें। व्यापारियों के लिए 15 मई के बाद मुनाफे के योग बन रहे हैं। प्रेमी जोड़े एक-दूसरे को समय दें।

धनु राशि (Sagittarius)-
इस महीने आपका मन में आध्यात्मिक कार्यों(spiritual works) में लगेगा। ग्रहों की स्थिति से आपका आत्मविश्वास ऊंचा होगा। कार्यक्षमताओं में वृद्धि होगी। महीने के मध्य में आपको सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले जातकों के लिए समय अनुकूल है। नौकरी छोड़कर खुद का बिजनेस शुरु करने वाले जातकों के लिए पूरा महीना महत्वपूर्ण है। घर से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय ले पाएंगे।


मकर राशि (Capricorn)-
15 मई तक आपको गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। 4 मई के बाद आप अपने कामों में एक्टिव हो जाएंगे। इस महीने की 23 तारीख तक आपको नौकरी संबंधित कार्यों में धैर्य रखने की जरूरत है। नौकरी में अच्छे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। व्यापारियों को तरक्की मिल सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius)-
माह की शुरुआत यात्राओं के लिए शुभ है। इस महीने कई बड़े खर्चें आपका इंतजार कर रहे हैं। सोने-चांदी का कारोबार करने वाले जातकों को मुनाफा मिल सकता है। अविवाहितों (unmarried) को विवाह प्रस्ताव मिल सकता है। इस महीने अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। चोट लगने की आशंका है।

मीन राशि (Pisces)-
इस महीने आपको किसी बड़े निवेश से बचना चाहिए। आपकी आर्थिक स्थिति में बदलाव होगा। इस दौरान किसी भी कार्यों में लापरवाही से बचें। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले जातकों के लिए समय अच्छा है। 15 से लेकर 29 मई तक के बीच आप क्रोध का शिकार हो सकते हैं। जिससे आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

नोट– इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Share:

Next Post

रेपो दर बढ़ाने की घोषणा के साथ ही शेयर बाजार में मचा कोहराम

Wed May 4 , 2022
नयी दिल्ली । भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (Monetary Policy Committee) द्वारा रेपो दर (Repo Rate) में 40 आधार अंकों की बढ़ोतरी (Increase of 40 Basis Points) की घोषणा के साथ ही (With the Announcement) बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में (In the Stock Market) कोहराम मच गया (Uproar) । निवेशकों की […]