जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

नवंबर में बदलेगी इन दो बड़े ग्रहों की चाल, मालामाल होंगे ये 6 राशि वाले लोग

नई दिल्ली। वैदिक ज्योतिष शास्त्र (Vedic astrology) में किसी भी ग्रह के राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan ) का विशेष महत्व होता है। लेकिन जब एक ही दिन दो बड़े ग्रह (big planets) अपनी राशि बदलते हैं तो इसका महत्व बढ़ जाता है। 13 नवंबर 2022 को दो बड़े ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस दिन मंगल का गोचर(Mars transit) वृषभ राशि (Taurus) और बुध का गोचर वृश्चिक राशि (Scorpio) में होगा। जानें इन दो प्रमुख ग्रहों के एक साथ राशि परिवर्तन करने से किन राशि वालों के जीवन में आएंगी खुशियां-

वृषभ राशि-
बुध व मंगल के राशि परिवर्तन से वृषभ राशि वालों को आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। व्यापार से जुड़े इस राशि के जातकों को मुनाफा होने के योग बनेंगे। इस अवधि में आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। करियर में कई नए अवसर मिलेंगे।



कर्क राशि-
कर्क राशि वालों के बुध व मंगल राशि परिवर्तन शुभ साबित होगा। इस दौरान आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। इस अवधि में आपकी कोई मन की मुराद पूरी हो सकती है।

वृश्चिक राशि-
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृश्चिक राशि वालों के लिए मंगल व बुध देव खुशियों की सौगात लेकर आ सकते हैं। इस दौरान आपको व्यापार में उन्नति व नौकरी में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इस दौरान आय के नए साधन बनेंगे। पार्टनरशिप के काम में सफलता हासिल होगी।

धनु राशि-
धनु राशि वालों के लिए यह गोचर शुभ फल प्रदान करेगा। इस दौरान आपको करियर में अच्छे फल मिलेंगे। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। जीवन में सुख-समृद्धि आएगी। सेहत अच्छी रहेगी।

मकर राशि-
मकर राशि के जातकों के लिए बुध गोचर लाभकारी रहने वाला है। इस दौरान प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को सफलता मिल सकती है। शोध से जुड़े लोगों के लिए ग्रहों का यह गोचर शुभ रहने वाला है।

कुंभ राशि-
कुंभ राशि के जातकों के लिए मंगलदेव व बुध देव खुशखबरी लेकर आ सकते हैं। इस गोचर के प्रभाव से आपको कार्यस्थल पर सफलता मिल सकती है। घर में खुशियों का माहौल रहेगा।

नोट– उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव सिर्फ सामान्‍य सूचना के लिए है हम इसकी जांच का दावा नहीं करते हैं.

Share:

Next Post

57 लाख खर्च हो गए इंदौरियों को उज्जैन लाने-ले जाने पर

Wed Oct 19 , 2022
मामला महाकाल लोक के लोकार्पण पर आयोजित मोदी की सभा का, पूरे प्रदेश में 3 करोड़ 40 लाख खर्च, 1400 बसों के साथ भोजन पैकेटों की थी व्यवस्था इंदौर। अभी 11 अक्टूबर को उज्जैन में नवनिर्मित श्री महाकाल लोक कॉरिडोर (Shri Mahakal Lok Corridor) का भव्य लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Naredra Modi) ने किया […]