इंदौर न्यूज़ (Indore News)

घायल महिला को चिकित्सीय सहायता प्रदान करवाने वाले अधिकारी/ कर्मचारियों को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया

इंदौर। आज को सूबेदार चंद्रेश मरावी व टीम कनाडिया अंडर ब्रिज पर यातायात प्रबंधन का कार्य कर रहे थे इस दौरान लगभग सुबह 11:00 बजे राहगीरों ने सूचना दी की पीछे एक्सीडेंट हो गया है। तो सूबेदार मरावी व प्रआर सिंह तोमर , आरक्षक अशोक पटेल, आरक्षक भरत के साथ पटेल नगर कट के पास पहुचे। उन्होंने देखा एक महिला बुरी तरह से जख्मी है जिसे तत्काल एक गाड़ी की सहायता से नजदीकी हॉस्पिटल ले जाकर उपचार शुरू करवाया गया।


परिजन को सूचना देकर घायल महिला की गाड़ी, पर्स, मोबाइल परिवारजनों को सुपुर्द किया। परिवारजनों ने यातायात पुलिस की टीम को धन्यवाद कहा। पुलिस उपायुक्त, यातायात प्रबंधन, महानगर इंदौर श्री अरविंद तिवारी द्वारा यातायात के अधिकारी/कर्मचारीयो द्वारा सराहनीय कार्य करने पर उत्साहवर्धन स्वरूप नगद पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया।

Share:

Next Post

29 मई की 10 बड़ी खबरें

Wed May 29 , 2024
1. प्रचंड गर्मी के बीच IMD की भविष्यवाणी, देश में इस बार होगी सामान्य से ज्यादा वर्षा देश (Country) के अधिकांश हिस्सों (most parts) में पड़ रही प्रचंड गर्मी (Extremely hot) के बीच भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) का कहना है कि इस साल देशभर में सामान्य से अधिक मॉनसून (Monsoon) की बारिश (Rain) होने की […]