आचंलिक

विधानसभा और लोकसभा चुनाव में पार्टी को महाविजय दिलाना है: केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर

  • जिला भाजपा के कार्यकर्ताओं की बैठक में सभी से तोमर ने की चर्चा

सीहोर। भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है,पार्टी का हजारों कार्यकर्ता पार्टी की असली ताकत है। आज भाजपा में आप हम सब जो कार्य कर रहे हैं,अपनी इच्छा से आये और इच्छा से ही कार्य कर रहे हैं। वर्षो से लेकर आज तक हम सब पार्टी का काम करते आ रहे हैं, यही कारण है कि आज पार्टी इस मुकाम पर पहुंची है। अब फिर हम सबके सामने एक चुनोती है की 2023 में मप्र विधानसभा के चुनाव एवं 2024 में लोकसभा के आने वाले चुनाव में हमें भाजपा के पूर्वजों का सपना साकार करने के लिये मप्र विधानसभा एवं लोकसभा के चुनाव में पार्टी को पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिये पार्टी को महाविजय दिलाना है। उक्त उदगार केन्द्रीय कृषि मंत्री एवं मप्र भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेन्द्रसिंह तोमर ने आज सीहोर में जिला भाजपा की अपेक्षित श्रेणी के पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारियो, जनप्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहे।


उन्होंने कहा की कार्यकर्ता ही पहले माहौल बनाते हैं और उस माहौल को चुनाव में जीत में बदल देते हैं। श्री तोमर ने कहा कि देश दुनिया का परिदृश्य 2003 और 2008 जैसा था आज वैसा नहीं है। आज देश का परिदृश्य बदल बदला हुआ है। आज प्रदेश ही नहीं देश में भी हमारी पूर्ण बहुमत की सरकार है। हमारा लक्ष्य भारत को विश्वगुरु बनाना एवं भारत माता को परम वैभव पर पहुंचाना है। हमारे पास सबसे सशक्त नेता नरेन्द्र मोदी के रूप में हमारे पास है। पार्टी के पूर्वजों पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी वाजपेयी जी जैसे नेताओं ने जो सपना देखा था, आज उस सपने को हम सबको मिलकर पूरा करना है। इसके लिए आने वाले दोनों चुनावो में हम सब को एक धक्का और मारना है, सपना साकार हो जाएगा। कार्यकर्ताओ की बैठक का शुभारंभ केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर,प्रदेश के प्रशिक्षण प्रभारी विजय दुबे ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। स्वागत भाषण रवि मालवीय ने दिया एवं पूरे जिले की भाजपा का संगठनात्मक ढांचे,कार्यो से अवगत कराया। विजय दुबे प्रशिक्षण प्रभारी ने भी बैठक को संबोधित किया एवं बैठक के उद्देश्य से अवगत कराया। सीहोर जिले की तीनों विधानसभा के विधायक करणसिंह वर्मा, सुदेश राय, रघुनाथसिंह मालवीय, जिला प्रभारी बहादुरसिंह मुकाती ने नरेन्द्र सिंह तोमर, विजय दुबे का जिला भाजपा की ओर से स्वागत स मान किया एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया।

केन्द्रीय मंत्री तोमर ने कराई ताम्रकार की घर वापसी
भाजपा नेता सुशील ताम्रकार की आज भाजपा के जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, विधायक सुदेश राय एवं मण्डल अध्यक्ष व नपाध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर की अनुसंशा पर केन्द्रीय कृषि मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र सिंह तोमर ने भाजपा के युवा नेता सुशील ताम्रकार का पार्टी का दुपट्टा पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर पुन: भाजपा परिवार में शामिल करते हुए बधाई दी एवं पार्टी के आगामी कार्यक्रमों में लग जाने के निर्देश दिये। भाजपा परिवार में पुन: शामिल होने पर भाजपा नेता सुशील ताम्रकार ने केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, विधायक सुदेश राय एवं मण्डल अध्यक्ष प्रिंस राठौर सहित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

Share:

Next Post

इमलाधाम पर आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रम की प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा

Sun Apr 23 , 2023
गंजबासौदा। 26 अप्रैल से इमलाधाम पर आयोजित होने वाली प्राण प्रतिष्ठा और राम कथा के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने आयोजन समिति के सदस्यों के साथ विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की। चर्चा के दौरान मंदिर समिति से जुड़े सदस्यों के साथ जल,पार्किंग सुरक्षा और विद्युत सहित अन्य व्यवस्थाओं […]