बड़ी खबर

देश की जनता ने अनोखे अंदाज में दी पीएम को बधाई, दोपहर तक एक करोड़ लोगों ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा ने विशेष टीकाकरण अभियान शुरू किया है। भाजपा ने एक करोड़ टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन दोपहर 1 बजे तक एक करोड़ से ज्यादा लोगों को टीका लगाया जा चुका है। देश के अलग-अलग हिस्सों में भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं द्वारा बूथ लेवल पर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में अभी तक 1 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है।  शुक्रवार को एक लाख से ज्यादा स्थानों पर वैक्सीन लगाई जा रही हैं।

दरअसल, भाजपा पीएम मोदी के जन्मदिन को सेवा और समर्पण दिवस के तौर पर मना रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली के पार्टी कार्यालय से सेवा एवं समर्पण अभियान का आगाज किया। इस मौके पर जेपी नड्डा ने कहा कि जनभागीदारी की नई इबारत लिखी जा रही है। जन-जन का विकास करना पीएम मोदी के जीवन का उद्देश्य है। जनता के लिए समर्पित करना पीएम मोदी का स्वभाव है। 

पीएम मोदी ने तोड़े कई रिकॉर्ड
प्रधानमंत्री के रूप में मोदी कई रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं। वो सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहने वाले पहले गैर कांग्रेसी नेता हैं। आज वो प्रधानमंत्री के रूप में 7 साल 113 दिन पूरे कर लिए। लगातार दो बार बहुमत के साथ गैर कांग्रेसी सरकार बनाने का श्रेय भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। गुजरात के मुख्यमंत्री रहने के दौरान मोदी पर अमेरिका आने की रोक लगाई गई थी तो 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद वो सबसे ज्यादा सात बार अमेरिका जाने वाले प्रधानमंत्री बन गए। 24 सितंबर को वो 8वीं बार अमेरिका का दौरा करेंगे।

17 सितंबर 1950 को मोदी का हुआ था जन्म
17 सितंबर 1950 को गुजरात के मेहसाणा जिले के वडनगर में नरेंद्र दामोदर दास मोदी का जन्म हुआ। पीएम मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं जिनका जन्म आजादी के बाद हुआ। 60 के दशक के आखिरी वर्षों में वो RSS की स्थायी सदस्यता ली। संघ में कई महत्वपूर्ण पदों पर पीएम मोदी ने काम किया। उसके बाद वह भाजपा में शामिल हो गए।  फिर भाजपा में नरेंद्र मोदी ने अलग-अलग लेवल पर काम किया। साल 2001 में उन्हें गुजरात का मुख्यमंत्री बनाया गया। उसके बाद साल 2014 में वो देश के प्रधानमंत्री बने और अभी तक वह देश के प्रधानमंत्री हैं।

Share:

Next Post

ई-नीलामी: नीरज चोपड़ा का भाला एक करोड़ के पार, सुहास एलवाई के रैकेट की 10 करोड़ लगी बोली

Fri Sep 17 , 2021
नई दिल्ली। संस्कृति मंत्रालय की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पिछले दो सालों में मिले उपहारों व स्मृति चिह्नों की ई-नीलामी की जा रही है। इसके लिए आज यानी शुक्रवार से बोली लगनी शुरू हो गई है। इस ई-नीलामी में टोक्यो ओलंपिक और पैराओलंपिक के खिलाड़ियों के ग्लब्स, रैकेट व अन्य चीजों को भी […]