जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने से इस राशि के जातक रहेंगे सबसे अधिक फायदे में


नई दिल्‍ली । राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर शुभ- अशुभ प्रभाव पड़ता है। साल 2022 का पहला राशि परिवर्तन 14 जनवरी को हो गया है। इसलिए ही ज्योतिष में राशि परिवर्तन को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। 14 जनवरी को सूर्य देव धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश कर गए हैं। सूर्य देव के राशि परिवर्तन संक्रांति कहलाता है। हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का बहुत अधिक महत्व है। सूर्य का मकर राशि में प्रवेश करना किन राशि वाले जातकों के लिए लाभकारी है, यहां जानते हैं।

दरअसल, इसका लाभ अभी एक माह तक सबसे अधिक सिंह, कन्‍या, वृश्चिक और मीन राशिवाले जातकों को होने जा रहा है। इसके कारण से सिंह राशि के जातकों को अपने कार्यों के प्रति उत्साह रहेगा, परंतु बातचीत में संतुलित रहें। धर्म-कर्म के प्रति रूझान बढ़ेगा। माता का सहयोग मिलेगा। माता से धन प्राप्ती के योग हो सकते हैंष किसी मित्र का आगमन हो सकता है। बौद्धिक कार्यों से धर्नाजन होगा, नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। परिवार के संग किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है।

वहीं, कन्या राशि वालों के कारोबार के विस्तार की योजना साकार होगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा लेकिन परिश्रम की अधिकता रहेगी। घर-परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। वस्त्रादि उपहार भी मिल सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन के साथ दूसरे स्थान पर भी जाना पड़ सकता है। आयात-निर्यात कारोबार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। माता का सानिंध्य मिलेगा, वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।



इसके साथ ही वृश्चिक राशि के जातक आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, लेकिन आत्म संयत रहें। घर-परिवार की सुख सुविधाओं का विस्तार होगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन संभव है, परिश्रम की अधिकता रहेगी। माता का सानिंध्य व सहयोग मिलेगा। लाभ में वृद्धि की संभावना है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।

इसके अलावा मीन राशि की बात करें तो इस राशि के जातक आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, अध्ययन में रूचि रहेगी। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है, किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। भाइयों के सहयोग से परंतु परिश्रम की अधिकता रहेगी। धार्मिक कार्यों में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे। दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव करेंगे।

Share:

Next Post

50MP का कैमरा और 5,000mAh की दमदार बैटरी के साथ आया Motorola Moto G22

Sun Jan 16 , 2022
नई दिल्ली. मोटोरोला (Motorola) का एक नया स्मार्टफोन इंटरनेट पर सामने आया है! डिवाइस को Moto G22 कहा जाता है और इसे गीकबेंच पर बेंचमार्क किया गया है. हैंडसेट की लिस्टिंग से इसके कुछ अहम फीचर्स का पता चलता है! गीकबेंच के अनुसार, Motorola Moto G22 मीडियाटेक हेलियो पी35 एसओसी द्वारा संचालित होगा. बेंचमार्क किए […]