img-fluid

तृणमूल के समर्थन प्रचार करने वाले प्रसिद्ध नेताओं की स्थिति फ्यूज बल्ब के समान है : Narottam Mishra

April 09, 2021

आसनसोल। आसनसोल के पूर्व मेयर और क्षेत्र के तृणमूल के पूर्व विधायक जितेंद्र तिवारी (Jitendra Tiwari, former Asansol mayor and former Trinamool MLA from the area) इस बार पश्चिम बर्दवान के पांडेश्वर में भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। गुरुवार को मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र पश्चिम बंगाल में भाजपा (Home Minister of Madhya Pradesh Narottam Mishra BJP in West Bengal) के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के समर्थन में प्रचार करने वाले जाने-माने नेताओं – तेजस्वी यादव, जया बच्चन, यशवंत सिंह को पर कटाक्ष करते हुए उन्हें “फ्यूज बल्ब” कहा।

उन्होंने कहा कि अगर तेजस्वी यादव, जया बच्चन और यशवंत सिंह तृणमूल कांग्रेस के समर्थन में प्रचार करते हैं तो भी कोई फायदा नहीं होगा। क्योंकि, ये हैवीवेट राजनेता पहले ही भाजपा से हार चुके हैं। उन्होंने कहा कि उनकी स्थिति एक फ्यूज बल्ब की तरह है जो फ्यूज हो गया है। जिसके पीछे बिजली कनेक्शन होने पर भी लाइट नहीं है।

नरोत्तम ने तृणमूल नेता और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ममता हार के डर से व्हीलचेयर पर बैठी है। उन्होंने कहा कि दो व्हीलचेयर बहुत मशहूर है, एक पंजाब से उत्तर प्रदेश के बांदा में पहुंच गया। एक व्हीलचेयर यहां (पश्चिम बंगाल) भी है। एक हार के डर से व्हीलचेयर पर हैं और दूसरा मार के डर से व्हीलचेयर पर है। इस समय व्हीलचेयर बड़ी विचित्र स्थिति में है। नरोत्तम मिश्रा ने कूचबिहार में दिलीप घोष की काफिले पर हमले की भी कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि जितने अधिक हमले होंगे, भाजपा कार्यकर्ताओं में उतना ही अधिक आत्मविश्वास बढ़ेगा।

उल्लेखनीय है कि नरोत्तम की उपस्थिति में, पांडवेश्वर की छडा ग्राम पंचायत के छह तृणमूल और मानवाधिकार संगठनों के कई सदस्य भाजपा में शामिल हुए। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • Owaisi ने काशी विश्वनाथ मंदिर-ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के सर्वेक्षण की वैधानिकता पर उठाया सवाल

    Fri Apr 9 , 2021
    नई दिल्ली। आल इंडिया मजलिसे इत्तहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के नेता व संसद सदस्य असदुद्दीन ओवैसी (All India Majlis-e-Ittehadul Muslimeen (AIMIM) leader and Member of Parliament Asaduddin Owaisi) ने वाराणसी की एक अदालत के काशी विश्वनाथ मंदिर-ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का पुरातात्विक सर्वेक्षण कराने के आदेश की वैधानिकता पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने इस मामले में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved