शिवपुरी। जिले के नरवर थाना क्षेत्रांतर्गत शमसान घाट के पास वार्ड क्रमांक 9 निवासी एक युवक के घर में बीती रात अज्ञात तीन लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया और 70 हजार रुपये नगदी सहित चांदी के आभूषण लूट ले गए। लुटेरों ने वारदात को अंजाम देने के पूर्व फरियादी युवक की मारपीट कर उसे बंधक बना लिया था। पुलिस ने तीनों अज्ञात लुटेरोंं के विरूद्ध भादवि की धारा 394 और 11/13 एनडीपीडीके एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved