भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में तैयार की गई रणनीति

  • भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर चुनाव में जाएगी कांग्रेस

भोपाल। प्रदेश में चुनाव में चार माह का समय बचा है। इससे पहले राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। सोमवार को कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की कमलनाथ के निवास पर बैठक हुई। दो घंटे चली बैठक में चुनावी रणनीति के कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इसमें तय हुआ कि कांग्रेस प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दों के साथ चुनाव में जाएगी।

हम लड़ेंगे और जीतेंगे
बैठक में सभी नेताओं को पूरी तरह से चुनाव में जुट जाने को कहा गया। कांग्रेस भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार को लेकर घर-घर जाएंगी। बैठक के बाद एआईसीसी संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव की पूरी तैयारी हो चुकी है। हम लड़ेंगे और जीतेंगे।

सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प
पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने कहा कि बैठक में शिवराज सिंह चौहान की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया गया। पटवारी ने कहा कि बैठक में सभी वरिष्ठ नेताओं ने चुनाव की तैयारी में जुट जाने के लिए कहा है। मध्य प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से त्रस्त है। प्रदेश से भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया गया। बैठक में एक-एक बूथ को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। कांग्रेस के विजन और उम्मीदवारों के चयन को लेकर चर्चा की गई।


ये नेता हुए बैठक में शामिल
प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, एआईसीसी संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, मध्य प्रदेश के प्रभारी महासचिव जय प्रकाश अग्रवाल, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के अलावा अरुण यादव, सुरेश पचौरी, डॉ. गोविंद सिंह, एनपी प्रजापति, कांतिलाल भूरिया, शोभा ओझा, बाला बच्चन, कमलेश्वर पटेल, सुरेंद्र चौधरी, अजय सिंह राहुल भैया, सज्जन सिंह वर्मा, विवेक तंखा, रामेश्वर नीखरा और महेंद्र जोशी उपस्थित थे।

22 जुलाई को सिंधिया के गढ़ में प्रियंका की रैली
कांग्रेस पार्टी ने भी केंद्रीय नेताओं की रैली और सभाओं कराने की तैयारी शुरू कर दी है। 12 जून को जबलपुर की रैली के बाद अब 22 जुलाई को पार्टी की वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ग्वालियर में रैली को संबोधित करेंगी। सिंधिया के गढ़ में प्रियंका गांधी कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाएंगी।

Share:

Next Post

चुनावी साल में सियासी दलों के निशाने पर नौकरशाह

Tue Jul 4 , 2023
कांग्रेस ने अधिकारियों को दी चेतावनी, बोली- गुलामी न करें, सरकारें बदलती हैं भोपाल। मध्यप्रदेश में कुछ ही महीने बाद विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी को एमपी-एमएलए कोर्ट ने एक साल की सजा सुनाई है और कांग्रेस विधायक शशांक भार्गव पर एफआईआर दर्ज की गई है। अब विपक्ष इस कार्रवाई को […]