img-fluid

13 मई से शुरू होगा अमेरिकी राष्ट्रपति का चीन दौरा, डोनाल्ड ट्रंप-शी जिनपिंग की ‘सुपर-मुलाकात’ पर रहेंगी नजर…

May 11, 2026

नई दिल्ली. चीनी विदेश मंत्रालय (Chinese Ministry of Foreign Affairs) के प्रवक्ता ने आधिकारिक तौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति (US President) डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की बीजिंग यात्रा (Beijing Trip) का ऐलान कर दिया है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) के निमंत्रण पर 13 मई से 15 मई तक चीन का राजकीय दौरा करेंगे. यह तीन तीन दिन की यात्रा दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंधों को मजबूत करने के मकसद से आयोजित की जा रही है. चीनी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने इस हाई-प्रोफाइल दौरे की पुष्टि की है. इस दौरान दोनों वैश्विक नेता आपसी हितों और अहम द्विपक्षीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करेंगे.


  • चीन ने अमेरिका को दी थी चेतावनी!
    पिछले महीने होर्मुज मुद्दे पर चीन के एक सीनियर अधिकारी ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि वह होर्मुज़ स्ट्रेट पर नाकाबंदी न करे और चीन के ईरान के साथ द्विपक्षीय संबंधों में दखल न दे. रक्षा मंत्री एडमिरल डोंग जून की यह चेतावनी अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी शुरू होने के बाद आई थी. जून ने कहा था, “ईरान के साथ हमारे व्यापार और ऊर्जा समझौते हैं. हम उम्मीद करते हैं कि दूसरे हमारे मामलों में दखल नहीं देंगे. होर्मुज़ स्ट्रेट चीन के लिए खुला रहेगा.”

    यह जलमार्ग बीजिंग के लिए बेहद अहम है, क्योंकि यह उसकी करीब 40 फीसदी तेल और करीब 30 फीसदी LNG ज़रूरतों को पूरा करता है. इसलिए, चीन खाड़ी में इस अहम जलमार्ग को सुरक्षित रखने के लिए संघर्ष विराम पर ज़ोर देता रहा है.

    कुछ विशेषज्ञों के मुताबिक, ट्रंप की नौसैनिक नाकाबंदी का निशाना चीनी युआन हो सकता है, जिसका इस्तेमाल कुछ जहाज़ खाड़ी के इस अहम जलमार्ग से गुज़रने के लिए करते हैं. इसे दशकों पुरानी पेट्रोडॉलर व्यवस्था के लिए एक चुनौती और अमेरिकी प्रतिबंधों से बचने का एक ज़रिया माना जाता है.

    Share:

  • झाड़ियों में छिपाकर रखी थी 500 लीटर विदेशी शराब, दो तस्कर अरेस्ट

    Mon May 11 , 2026
    समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर जिले में मध्य निषेध विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है. पटोरी मध्य निषेध विभाग की टीम ने दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बंबइया हरलाल गांव में छापेमारी कर झाड़ियों में छिपाकर रखी गई शराब की खेप को जब्त किया. कार्रवाई के दौरान दो […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved