विदिशा। विदिशा के गुलाबगंज (Gulabganj of Vidisha) में रहने वाले योगेश रघुवंशी ने लाइव वीडियो (Yogesh Raghuvanshi live video) के जरिए अपनी आपबीती सुनाते हुए जहरीले पदार्थ (poisonous substances) का सेवन कर लिया । युवक योगेश रघुवंशी ने अपने वीडियो संदेश में बताया कि उनकी पत्नी ने कुछ दिन पहले जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था जिससे उनकी मौत हो गई उन्होंने यह भी बताया कि पत्नी ने मरने से पहले जो बयान दिए थे उसमें किसी प्रकार की कोई आरोप पति पर नहीं लगे थे उसके बाद भी गांव गुलाबगंज और चित्तौड़िया के चार व्यक्ति जो उन्हीं के समाज के हैं उन पर आरोप लगाते हुए 2500000 रुपए की मांग कर रहे हैं !
उन्होंने अपने वीडियो मैसेज में यह भी बताया कि चारों व्यक्तियो में मनोहर रघुवंशी कमर सिह रघुवंशी खिलान सिह रघुवंशी और जितेन्द्र रघुवंशी द्वारा परेशान करने की बात कहीं है । उन्होने कहा कि इन चारो का सरक्षंण कांग्रेस नेता और ग्यारसपुर जनपद अध्यक्ष मामता कटारे के पति राकेश कटारे का है । उन्ही के इशारे पर यह सव हुआ है। अपने इस मैसेज के बाद योगेश रघुवंशी ने कैमरे के सामने ही सेल्फास की गोली खा ली। सूचना मिलने पर उसे अस्पताल ले गये जहां उसे गंभीर हालत में विदिशा जिला अस्पताल और बाद में भोपाल रेफर कर दिया गया, वहीं गुलाबगंज टीआई काशीराम कुशवाहा ने बताया कि कि 4 तारीख केा युवक की पत्नि ने जहर खाया था मार्ग कायम करके जॉच में लिया गया था बुधवार को सूचना मिली कि मृतिका के पति ने जहर खा लिया है । मामले को संज्ञान में लेकर जॉच की जा रही है ।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved