भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश राजनीति

आजादी की लड़ाई में कांग्रेस का अविस्मरणीय योगदान : कमलनाथ

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष (President of Madhya Pradesh Congress Committee) एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बुधवार को मध्यप्रदेश कांग्रेस मुख्यालय प्रांगण में 73वें गणतंत्र दिवस (Republic day) के अवसर पर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे। पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कमलनाथ ने कहा कि आजादी की लड़ाई में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अविस्मरणीय योगदान रहा है। पूरे देश में आजादी के परवानों को एकसूत्र में पिरोकर आजादी की लड़ाई को लड़ने का काम कांग्रेस ने किया था। देश को ब्रिटिश गुलामी से आजाद कराने के बाद कांग्रेस ने देश को एकजुट करते हुए एक झंडे के नीचे लाकर खड़ा किया। हमें भारत की इस एकता और अखंडता पर गर्व है।



प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने अपने संदेश में कहा कि आज ही के दिन 1950 में लागू हुआ भारतीय संविधान भारत देश को एक संपूर्ण प्रभुत्व, संपन्न, समाजवादी, पंथ निरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में स्थापित करता है। भारतीय संविधान की प्रस्तावना संविधान की आत्मा है, जिसमें उन पुनीत जीवन मूल्यों का उल्लेख है, जो हम सभी के लिए आदर्श है। इस अवसर पर महात्मा गांधी, पंडित मोतीलाल नेहरू, जवाहरलाल नेहरू, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, सरदार वल्लभ भाई पटेल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक, सरोजनी नायडू, आचार्य कृपलानी, लाला लाजपत राय, मौलाना अबुल कलाम आजाद, डॉ. राम मनोहर लोहिया, बाबू जगजीवनराम, लाल बहादुर शास्त्री, डॉ अम्बेडकर जैसे महान नेताओं का स्मरण करते हुए कमलनाथ ने संविधान बनाने में योगदान देने वाले महापुरुषों और शहीदों को याद करते हुए उन्हें नमन किया।

Share:

Next Post

Xiaomi की 11T Pro 5G Hypercharge की हुई धमाकेदार एंट्री

Wed Jan 26 , 2022
देश के नं. 1 स्मार्टफोन एवं स्मार्ट टीवी ब्रांड, शाओमी इंडिया (Smartphone & Smart TV Brand, Xiaomi India) ने आज अपने बहुप्रतीक्षित शाओमी 11टी प्रो 5जी के लॉन्च की घोषणा की। शाओमी  (xiaomi) 11टी प्रो 5जी के साथ अपने टी सीरीज़ के पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए कंपनी उपभोक्ताओं को सर्वश्रेष्ठ अनुभव प्रदान करके पॉवर […]