उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

7 हजार ई रिक्शा और 6 हजार आटो हैं उज्जैन में

  • 20 किलोमीटर आवृत्ति वाले शहर में दिनभर दौड़ रहे हैं और ट्रैफिक जाम होता है

उज्जैन। शहर में महाकाल और आसपास के सभी मार्गों पर प्रतिदिन जाम लग रहा है और अधिकारी जनप्रतिनिधि ट्रैफिक प्लान बनाने की बात करते हैं लेकिन महाकाल लोक के बनने के एक साल बाद अब तक शहर का व्यवस्थित ट्रैफिक प्लान नहीं बन पाया है। ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा तथा अन्य लोक परिवहन के साधनों की संख्या शहर में इतनी हो गई है कि हर तरफ हर सड़क पर यही दिखाई दे रहे हैं।
महाकाल लोक बनने के बाद शहर में एकाएक ई रिक्शा की संख्या बढ़ गई है। शहर में वर्तमान में 7000 से अधिक ई रिक्शा दौड़ रहे हैं वहीं करीब 6000 ऑटो पहले से ही चल रहे हैं। इसके अलावा 500 से ज्यादा मैजिक इन सड़कों पर दौड़ रही है वहीं महाकाल लोक श्रद्धालु भी चौपाइयां वाहनों में आते हैं और यह चौपाइयां वहां की संख्या भी प्रतिदिन 15000 के आसपास रहती है। इसी के चलते शहर की अधिकांश सड़कें जाम रहने लगी हंै। लोगों का घर से निकलना महाकाल के क्षेत्र में दुभर हो रहा है। प्रशासन को चाहिए कि व्यवस्थित ट्रैफिक प्लान बनाएं और ई-रिक्शा तथा ऑटो रिक्शा के फिक्स रूट निर्धारित करें उन्हें रूट पर वह चले और इनकी एक अच्छी व्यवस्था बनाएं नहीं तो आने वाले दिनों में संख्या और बढ़ेगी तथा सिंहस्थ 2028 महापर्व भी आने वाला है और व्यवस्थित ट्रैफिक प्लान नहीं बना तो पूरे शहर में जाम की स्थिति बनेगी और क्राउड मैनेजमेंट के साथ-साथ प्रशासन को ट्रैफिक मैनेजमेंट का भी प्लेन बनाना पड़ेगा।


दिन का पारा उछला रात का गिरा, आज रात से और बढ़ेगी ठंड की चुभन
उज्जैन। तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। कल दिन के तापमान में उछाल आया, जबकि रात के तापमान में कमी दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक आज रात से तापमान में और कमी आएगी, जो अगले कुछ दिनों तक लगातार बनी रहेगी। इससे उज्जैन में एक बार फिर कड़ाके की ठंड का दौर देखने को मिलेगा। वेधशाला से मिली जानकारी के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री और परसों की अपेक्षा 0.8 डिग्री ज्यादा था। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा, लेकिन परसों रात की अपेक्षा 1.2 डिग्री कम था। वहीं आज सुबह यह 11.8 डिग्री रह गया था। इस दौरान हवाओं की दिशा पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी रही और इनकी अधिकतम गति 19 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंची। दिन में तेज धूप के कारण जहां गर्मी का अहसास रहा, वहीं शाम होते ही हवाओं में ठंड की चुभन महसूस हुई, जो रात के साथ बढ़ती गई। आज भी सुबह से मौसम साफ है और धूप खिली है, लेकिन शाम के बाद तेज ठंड के आसार हैं।

Share:

Next Post

जावरा से नागदा-उज्जैन, पीथमपुर तक नया फोरलेन

Mon Jan 15 , 2024
कांग्रेस को लिया आड़े हाथ, निमंत्रण भी ठुकरा रहे कांग्रेसी-लोकसभा में कार्यकर्ताओं को सभी बूथ जीतने का टारगेट नागदा। सीएम पद की शपथ लेने के बाद रविवार को पहली बार नागदा आए डॉ. मोहन यादव ने विधायक डॉ. तेजबहादुर सिंह द्वारा सौंपी मांगों में से एक और सांसद अनिल फिरोजिया द्वारा उद्बोधन में फ़ोर लेन […]