उज्जैन। कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग द्वारा भारत जोड़ो अभियान के तहत पदयात्रा निकाली गई और इसकी शुरुआत प्रियदर्शनी चौराहे से की गई। राहुल गांधी द्वारा कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत को एक करने के लिए निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में कल यह पदयात्रा निकली जिसमें प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग शेख अलीम द्वारा यात्रा को रवानगी दी गई। पदयात्रा टॉवर चौक, शहीद पार्क होते हुए घास मंडी, अंबेडकर भवन पहुंची। यात्रा में शहर अध्यक्ष रवि भदौरिया, चंद्रभानसिंह चंदेल, ऋतुराज चौहान, सादिक खान, फिरोज पठान, मेहताब लाला, शिव लश्करी, ललित मीणा, पवन यादव, असलम लाला, सिकंदर लाला, मोहित सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।
Share:Related Articles
500 के आसपास पहुँचा Dengu मरीजों का आंकड़ा
ताजा स्थिति की समीक्षा के लिए सीएमएचओ से मिलने आई दिल्ली की टीम आज देवास की टीम के साथ होगी चर्चा उज्जैन। जिले में डेंगू बीमारी के आंकड़े थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक माह और एक सप्ताह में ही 480 से ज्यादा नए डेंगू के मामले उज्जैन में आ गए हैं। डेंगू […]
उज्जैन बना कश्मीर, सड़कों पर सन्नाटा
उत्तर से लेकर दक्षिण तक सर्दी दिन रात के तापमान में 12 डिग्री का अंतर उज्जैन। नए साल की शुरुआत शीतलहर के साथ रही। उत्तर की हवाएं आगे भी ठिठुरन जारी रखेंगी। वहीं उज्जैन में उत्तर और दक्षिण क्षेत्र में लोगों को कहीं भी ठंड से राहत नहीं मिल रही है। अभी भी दिन और […]
रामसेतु पत्थरों पर रिसर्च: MP में बनेंगे ‘पानी में तैरने वाले पत्थर’, बन सकेंगे हल्के पुल और मकान
उज्जैन। महाकाल की नगरी उज्जैन (Ujjain) में राम सेतु के पत्थरों (Ram Setu Stone) पर रिसर्च की तैयारी है। विक्रम यूनिवर्सिटी (Vikram University) और इंजीनियरिंग कॉलेज उज्जैन के छात्र रामसेतु के पत्थरों पर रिसर्च करके पता लगाएंगे कि ये किस पदार्थ के बने हैं जो पानी में डूबते नहीं हैं। अगर प्रयोग सफल रहा तो […]