उज्जैन। केन्द्र सरकार द्वारा गेहूँ के निर्यात पर अचानक रोक लगा दी गई है। इसके कारण कई मंडी व्यापारियों का गेहूँ बंदरगाहों पर अटक गया है। इसके विरोध में मंडी व्यापारियों ने कल कामकाज बंद रखा था और आज भी हड़ताल रखी है। इससे मंडी में सन्नाटा नजर आ रहा है। उल्लेखनीय है कि कृषि उपज मंडी में नए गेहूँ की आवक घटने के बाद भी रोजाना 15 से 18 हजार बोरी बिकवाली के लिए आ रहा था। इससे नीलामी बराबर चल रही थी, परंतु अनाज व्यापारी संघ की ओर से पूरे प्रदेश में दो दिन की हड़ताल की घोषणा की गई थी, इस वजह से कल भी मंडी में नीलामी नहीं हुई थी और आज भी सन्नाटा पसरा हुआ है।
उज्जैन। अजाक्स संगठन द्वारा बुद्ध पूर्णिमा पर संविधान शपथ विधि के साथ बुद्ध वंदना एवं दीपोत्सव कर पुष्पांजलि बौद्ध वैश्य टेकरी कानीपुरा पर की गई। अजाक्स जिला अध्यक्ष डॉ. आर. एल. परमार ने बताया कि कार्यक्रम में बौद्ध महासभा से डॉ. सुमेध केरो ने बौद्ध वंदना तथा संविधान शपथ विधि कराई गई वहां पर सभी […]
उज्जैन। कोरोना ने उज्जैन में जिसप्रकार से करवट लेना शुरू की है, उसे देखते हुए उपचार के साधनों का अभाव सामने आ गया है। रोजाना मरीजों की बढ़ती संख्या स्वास्थ्य विभाग के लिए परेशानी का सबब बन गई है। ताजा मामला आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज और शा.माधवनगर का है। गुरुवार सुबह आर डी गार्डी मेडिकल […]
नागदा। शहीद बादलसिंह चंदेल की पुण्यतिथि पर गुरुवार रात आयोजित एक शाम शहीद के नाम कार्यक्रम ने एक साल पुराना चंदेल की शहादत का दिन याद दिला दिया। गीतकारों ने देशभक्ति गीतों से शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के अंतिम पड़ाव में गम भरे गीत ने सभी की आंखें नम कर दी। सखी म्यूजिकल ग्रुप […]
महिला बाल विकास विभाग को महिला दिवस के पहले देना है करीब 300 महिलाओं को लोन-महिलाओं में रुचि नहीं उज्जैन। कल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए उनको लोन देने के निर्देश महिला बाल विकास के प्रदेश के अधिकारियों ने दिए हैं लेकिन बैंकों की जटिल प्रक्रिया और […]