देश

होली पर अयोध्या में जबरदस्त उल्लास, 495 वर्षों बाद रामलला के भव्य महल में खेली गई होली

अयोध्या। रामनगरी की होली (holi of ramnagari) इस बार बेहद खास रही। राम मंदिर (Ram Mandir) वाली होली को लेकर अयोध्या में जबरदस्त उल्लास नजर आया। भगवान श्री रामलला (Lord Shri Ramlala) ने भी 495 साल बाद भव्य महल में होली खेली। इस दौरान देश भर के लोग मंदिर पहुंचे। अयोध्या (Ayodhya) में होली की सुबह सबसे पहले मठ मंदिरों में विराजमान भगवान को अबीर गुलाल अर्पित कर होली खेलने की अनुमति मांगी गई। इसके बाद पूरी अयोध्या रंग उत्सव के उल्लास में डूब गई।

रामलला के दरबार में पुजारियों ने रामलला के ऊपर पुष्पों की वर्षा कर अपने आराध्य के साथ होली खेली। उनके राग भोग और श्रृंगार के क्रम में उन्हें अबीर गुलाल अर्पित किया गया। 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। पुजारी ने भी रामलला को होली के गीत सुनाए। वहीं राम जन्म भूमि परिसर में रामलला के दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु भी होली के गीतों पर नाचते, झूमते, गाते नजर आए । इसी तरह पूरी रामनगरी में होली का उल्लास छाया रहा।


अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला अपनी पहली होली मना रहे हैं। उनकी मोहक मूर्ति को फूलों से सजाया गया है। माथे पर गुलाल लगाया गया है। गुलाबी पोशाक पहने रामलला की मूर्ति आकर्षित कर रही है। रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामलला के दरबार पहुंचे और अपने आराध्य के दर्शन कर कृतार्थ हुए। रामलला की होली के लिए मंदिर की ओर से विशेष तैयारी की गई है।

इसके पहले बड़ी संख्या में रामभक्त अयोध्या पहुंचे और रामलला के संग होली खेली। कई शताब्दियों के इंतजार के बाद आखिरकार रामभक्तों का सपना साकार हुआ और रामलला भव्य मंदिर में विराजे। आगामी रामनवमी पर भी अयोध्या में भव्य आयोजन की तैयारी चल रही है। आयोजन में देश भर से लाखों भक्त अयोध्या पहुंचेंगे।

Share:

Next Post

नीति आयोग की पूर्व कर्मी की लंदन में मौत, PHD कर रही थीं, ट्रक ने कुचला

Mon Mar 25 , 2024
नई दिल्ली। लंदन (London) में एक भारतीय छात्रा की मौत हो गई है। एक ट्रक ने साइकिल से घर लौट रही छात्रा को रौंद दिया, जिससे उनकी मौके पर जान चली गई। इसे लेकर नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत (Former CEO of NITI Aayog Amitabh Kant) ने एक्स पर पोस्ट कर भारतीय छात्रा […]