जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

बृहस्पति की वक्री चाल से इन 3 राशि वालों को हो रहा लाभ, जानें आपकी राशि तो नही शामिल

गुरु ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि के कारक ग्रह देवगुरु बृहस्पति इस समय कुंभ राशि (Aquarius) में विराजमान हैं। गुरु इस समय कुंभ राशि में वक्री चाल चल रहे हैं। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार गुरु हर 13 महीने में लगभग 4 महीने के लिए वक्री हो जाते हैं। गुरु 14 सितंबर, 2021 तक वक्री अवस्था में रहेंगे। देवगुरु बृहस्पति (Devguru Brihaspati) का वक्री होना कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ है। इन राशियों पर 14 सितंबर, 2021 तक देवगुरु बृहस्पति की विशेष कृपा दृष्टि रहेगी। आइए जानते हैं किन राशियों पर मेहरबान हैं देवगुरु बृहस्पति…

मीन राशि
शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।


वृश्चिक राशि
धन- लाभ होने के योग बन रहे हैं, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नौकरी और व्यापार(job and business) में तरक्की के योग बन रहे हैं। मेहनत करने से कार्यों में सफलता अवश्य प्राप्त होगी। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें। नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव करेंगे।

धनु राशि
आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं। धन- लाभ होगा। धैर्य से काम लेने से सफलता अवश्य प्राप्त करेंगे। कार्यक्षेत्र में सब आपकी तारीफ करेंगे। व्यापार में लाभ होगा। जीवनसाथी (Spouse) के साथ समय व्यतीत करें।

नोट– उपरोक्त दी गई जानकारी व सूचना सामान्य उद्देश्य के लिए दी गई है। हम इसकी सत्यता की जांच का दावा नही करतें हैं यह जानकारी विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, धर्मग्रंथों, पंचाग आदि से ली गई है । इस उपयोग करने वाले की स्वयं की जिम्मेंदारी होगी ।

Share:

Next Post

Shraddha Kapoor को सामने देख रोने-बिलखने लगी फैन, एक्ट्रेस ने जोड़ लिए हाथ

Sun Aug 15 , 2021
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. इसके अलावा एक्ट्रेस काफी दरियादिल भी हैं और इसकी एक झलक सोशल मीडिया पर दिखाई दी. श्रद्धा से मिलने के लिए उनकी एक फैन उनके सामने आती है और रोने लग जाती है उसके बाद एक्ट्रेस ने जो किया […]