जीवनशैली स्‍वास्‍थ्‍य

अजवाइन की चाय पीने से होंगे ये 8 फायदे, ऐसे बनाएं अजवाइन की चाय

नई दिल्ली। अजवाइन आमतौर पर घरों में पाया जाने वाला एक मसाला है। अजवाइन सेहत के लिए फायदेमंद है। इसका इस्तेमाल घरेलू नुस्खे के तौर पर अक्सर किया जाता है। ये पेट दर्द से लेकर महिलाओं के हर महीने की पीरियड्स से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने में मदद करती है। लेकिन क्या आपने कभी अजवाइन की चाय पी है? आइए जानें कैसे बनाई जाती है अजवाइन की चाय और ये कितनी गुणकारी होती है।

भूख के लिए पिएं अजवाइन की चाय- गर्मियों के दौरान अक्सर भूख कम लगती है। ऐसे में आप अजवाइन की चाय का सेवन कर सकते हैं। ये आपकी भूख बढ़ाती है। इससे आपका एनर्जी लेवल बढ़ता है।

वजन कम करने के लिए- अजवाइन में फायबर होता है। ये फैट कम करने में मदद करता है। इसका सेवन करने से वजन कंट्रोल में रहता है।

संक्रमण से बचाव करता है- अजवाइन में बैक्टिया से लड़ने के गुण होते हैं या फिर कहिए कि इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। नियमित रूप से एक कप चाय पीने से आप खुद को संक्रमण से बचा सकते हैं।

आर्थराइटिस के लिए लाभकारी- अजवाइन की चाय में ओमेगा एसिड की अच्छी मात्रा होती है। ये शरीर की सूजन कम करने के लिए बहुत कारगर होता है। अजवाइन की चाय हृदय और आर्थराइटिस के लिए लाभकारी है।

पाचन के लिए अच्छी है- सुबह एक कप अजवाइन की चाय पीने से आपका पाचन तंत्र ठीक रहता है।

अस्थमा के रोगियों के लिए- अजवाइन की चाय अस्थमा के रोगियों के लिए भी फायदेमंद है। रोजाना शहद के साथ अजवाइन की चाय बनाकर पीने से अस्थमा अटैक में लाभ मिलता है।

माउथ फ्रेशनर- अजवाइन माउथ फ्रेशनर की तरह काम करती है। ये दातों के दर्द की समस्या को कम करने में भी मदद करती है।

पथरी का इलाज- अजवाइन की चाय पीने से पथरी की समस्या दूर होती है।

कैसे बनाए अजवाइन की चाय
अजवाइन की चाय बनाने के लिए 2 कप पानी पैन में उबाले। इसके बाद इसमें आधा चम्मच अजवाइन डालें और इसे धीमी आंच पर उबलने दें। कुछ समय के बाद इसमें एक कप में डाले और इसमें नींबू का रस और शहद मिलाकर पिएं। इसके अलावा आप एक और तरीके से अजवाइन की चाय बना सकते हैं। इसके लिए एक गिलास पानी में आधा चम्मच अजवाइन डालकर रातभर के लिए भीगो कर रख दें। सुबह इस पानी को छानकर 5 से 7 मिनट उबाल कर पी लें।

Share:

Next Post

Apple ने भारतीय Tablet बाजार में मजबूत की पकड़, Samsung दूसरे स्थान पर खिसका

Fri Apr 23 , 2021
नई दिल्ली। महामारी के दौरान दूरस्थ तरीके से घर से काम (वर्क फ्रॉम होम) के बढ़े चलन, सीखने और मजेदार गतिविधियों में वृद्धि के साथ एपल ने 2021 में जनवरी से मार्च की पहली तिमाही में भारतीय टैबलेट बाजार में 29 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ सैमसंग को दूसरे स्थान पर खिसका दिया है। गुरुवार […]