मनोरंजन

जया प्रदा से पहले ये बॉलीवुड एक्ट्रेसेज खा चुकी हैं जेल की हवा, लिस्ट में कई हसीनाओं के नाम हैं शामिल

मुंबई। 80 और 90 के दशक में अपने एक्टिंग और खूबसूरती के कारण चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस और राजनेता जया प्रदा इन दिनों जेल जाने को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल जया प्रदा पर अपने थिएटर में काम करने वालों को ईएसआई का पैसा नहीं देने का आरोप लगाया गया था। जिसमें चेन्नई की एक अदालत ने उन्हें दोषी पाया है और उन्हें छह महीने के लिए जेल की सजा सुनाई गई है। इसके साथ ही अदालत ने एक्ट्रेस पर पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। हालांकि ये कोई पहला मौका नहीं है जब कोई बड़ी अभिनेत्री जेल गई है। जया प्रदा से पहले भी बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेज जेल की हवा खा चुकी हैं। तो चलिए जानते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में।

रिया चक्रवर्ती : साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत केस में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती का नाम आया था, जिसके बाद काफी समय तक उनसे पूछ-ताछ भी चली थी। एक्ट्रेस को ड्रग्‍स के मामले में गिरफ्तार कर लगभग 28 दिन तक भायखला जेल में रखा गया था। इसके बाद कड़ी शर्तों के साथ हाई कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी।


सोनाली बेंद्रे : अपनी मासूम अदाओं से लोगों के दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। सोनाली पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा था। दरअसल सोनाली ने एक कुर्ता पहना था इस पर ‘ओम नमः शिवाय’ लिखा हुआ था। जिसे पहनकर उन्होंने एक मैगजीन के लिए बोल्ड फोटोशूट करवाया था । वहीं मैगजीन प्रकाशित होते ही कुछ लोगों ने सोनाली बेंद्रे के खिलाफ अश्लीलता परोसने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करा दी।इसके बाद 27 मार्च, 2001 को सोनाली समेत फोटोग्राफर अमित कुमार अशर और ड्रेस डिजाइनर एश्ले चार्ल्स रेबेलो को अरेस्ट कर लिया गया। हालांकि, दो दिन अदालत में वह पेश हुई थी और बाद में 12 हजार रुपए की मामूली रकम चुकाकर वह बेल पर छूट गई थीं। फिर कुछ समय बाद उन्हें मामले से बरी कर दिया गया था।

ममता कुलकर्णी : ममता अपने जमाने की बेहद बोल्ड एक्ट्रेस थीं। जब उन्होंने 1993 में स्टारडस्ट मैगजीन के लिए टॉपलेस फोटोशूट कराया था, तो उस समय तहलका मच गया था। लेकिन आपको बता दे कि ये बोल्ड एक्ट्रेस भी जेल जा चुकी हैं। दरअसल, ममता ने विक्की गोस्वामी के साथ शादी की थी और ऐसा कहा जाता है कि वह एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट में शामिल थीं। जिसके कारण उन्हें और विक्की को हिरासत में लिया गया था। हालांकि, बाद में वह जेल से बाहर आ गईं।

श्वेता बसु प्रसाद : फिल्म ‘मकड़ी’ में नजर आने वाली एक्ट्रेस श्वेता बसु प्रसाद का नाम एक सेक्स रैकेट मामले में सामने आया था। जिसके बाद एक्ट्रेस को हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। वह करीब 2 महीने तक रिमांड होम में रही और बाद में रिहा हो गई।

Share:

Next Post

रिलायंस ने खरीद ली दिग्गज अमेरिकी कंपनी मिमोसा नेटवर्क्स, Jio ग्राहकों को मिलेगा जबर्दस्त 5G का फायदा

Sat Aug 12 , 2023
नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के स्वामित्व वाले Jio प्लेटफ़ॉर्म ने अमेरिकी संचार उपकरण निर्माता मिमोसा नेटवर्क्स (Mimosa Networks) को खरीद लिया है। कंपनी ने 60 मिलियन डालर की इस डील को सफलतापूर्वक अंतिम रूप दे दिया है। मिमोसा ने आधिकारिक घोषणा में बताया कि यह लेन-देन उनकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, रेडिसिस कॉर्पोरेशन […]