मनोरंजन

राम मंदिर भूमि पूजन पर बॉलीवुड की हस्तियों ने भी जताई खुशी

आज का दिन भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो चुका है। अयोध्या राम मंदिर भूमि पूजन को लेकर आज पूरे देश में एक अलग ही उत्साह है। पूजा कार्यक्रम आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों सम्पन्न हो चुका है। इस ऐतिहासिक क्षण का इन्तजार हर राम भक्त कई वर्षों से कर रहा था। मंदिरों को लेकर भक्तों में और जन-जन में एक अलग ही उल्लास है। हर कोई राम जन्मभूमि पूजन को लेकर अपनी खुशी जाहिर कर रहा है।

वहीं मनोरंजन जगत से जुड़ी कई हस्तियों ने भी अपनी खुशी व्यक्त की है। दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने ट्वीट कर फैंस को इस उत्सव की बधाई दी है। अनुपम खेर ने ट्वीट-‘आपको और आपके परिवार को राम जन्म भूमि पूजन की हार्दिक शुभकामनाएं। जय श्री राम।’
सिंगर कैलाश खेर ने भी ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा-‘बने रहो मेरे राम के दूतों, भारत का उदय हो रहा। मेरा देश अब देसियों के द्वारा चल रहा आज एतिहासिक दिन, प्रभु राम अवतरित हम सब के हृदयों में, जय श्री राम। देशवासियों को इस महा उत्सव की शुभकामनायें।’
रामानंद सागर की रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल ने भी इस खास दिन की बधाई देते हुए ट्वीट किया-‘इतिहास में आज का दिन स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। श्रीराम मंदिर के शिलान्यास से पूरी दुनिया के रामभक्तों का सपना साकार हो रहा है।आप सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाऐं।जय श्रीराम।’
अभिनेत्री हेमा मालिनी ने ट्विटर पर राम दरबार की तस्वीर शेयर कर लिखा-‘राम जन्म के स्थान पर अयोध्या में राम मंदिर होने का हमारा सपना आखिरकार साकार हो रहा है। 500 वर्षों के बाद, मोदी जी को धन्यवाद, सपना एक वास्तविकता बन रहा है। हमारी प्राचीन सभ्यता और हमारी संस्कृति को दुनिया के सामने प्रदर्शित किया जा रहा है। जय श्री राम!’
अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने लिखा-‘बधाई! जय श्री राम! मुंबई में हमारा निवास स्थान ‘रामायण’ के रूप में जाना जाता है, इसलिए हमारा परिवार सही मायनों में रामायण वासी है। बस एक सुंदर और काफी जानकारीपूर्ण चीज प्राप्त हुई। इस भव्य और उपयुक्त दिन पर इस चीज को यहां साझा कर रहा हूं। आशा है कि काश यह सच हो, सही मायने में।’
अभिनेत्री किरण खेर ने लिखा-‘मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर के भूमिपूजन एवं  शिलान्यास के शुभ अवसर पर आइए उत्सव मनाएं, घर घर दीप जलाएं, दीपावली मनाएं।’
इनके अलावा रितेश देशमुख, रवीना टंडन, कंगना रनौत, जया पर्दा आदि ने भी इस गौरवपूर्ण उत्सव की बधाई देशवासियों को दी है। अयोध्या में आज राम जन्मभूमि पूजन उत्सव के दौरान उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत सहित कुछ गणमान्य लोग उपस्तिथ थे। कोरोना महामारी के वजह से देश की ज्यादातर जनता अयोध्या नहीं जा पाई, इसके बावजूद पूरे देश में आज इस उत्सव का जश्न धूमधाम से मनाया जा रहा है।
Share:

Next Post

सुशांतसिंह राजपूत सुसाइडः करण जौहर के बारे में क्या बोले शत्रुघ्न सिन्हा

Thu Aug 6 , 2020
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में आगे आकर बोल रही हैं। उन्होंने करण जौहर और आदित्य चोपड़ा सहित कई बड़े प्रोडक्शन हाउस और एक्टर्स पर सुशांत का करियर तबाह करने का आरोप लगाया। उन्होंने सुशांत के सुसाइड को मर्डर बताया और इसे न्याय दिलाने के लिए आए दिन बयान दिए, […]