img-fluid

MP: सरकारी अस्पताल में बीजेपी नेता की दबंगई का आरोप, गार्ड के रोकने पर भी रैंप पर दौड़ाई ई-बाइक, CCTV में कैद

September 21, 2026

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले से सत्ता के नशे में चूर नेता जी की हनक और दबंगई की एक अजीबोगरीब तस्वीर सामने आई है। यहाँ खरगापुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक भाजपा नेता ने अस्पताल के नियमों और सुरक्षा को ताक पर रखते हुए बुजुर्गों व दिव्यांग मरीजों के लिए बने रैंप पर धड़ल्ले से अपनी ई-बाइक दौड़ा दी। गार्ड के बार-बार मना करने के बावजूद नेता जी नहीं माने और अस्पताल के अंदर तक गाड़ी ले गए।

गार्ड ने रोका, फिर भी अंदर ले गए ई-बाइक

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा वाकया खरगापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है। आरोप है कि भाजपा मंडल महामंत्री प्रशांत शुक्ला अपनी ई-बाइक लेकर सीधे अस्पताल परिसर के अंदर पहुँच गए। जब मुख्य द्वार पर तैनात सुरक्षा गार्ड ने उन्हें रोका और मना किया, तो वे गार्ड की बात को अनसुना करते हुए ई-बाइक को सीधे उस रैंप पर ले गए जो विशेष रूप से असहाय, बुजुर्ग और स्ट्रैचर पर आने वाले मरीजों के आवागमन के लिए बनाया गया है।

CCTV में कैद हुई पूरी घटना

अस्पताल के अंदर रैंप पर बाइक चलाने का यह पूरा घटनाक्रम परिसर में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गया है। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि किस तरह सुरक्षा नियमों की धज्जियाँ उड़ाते हुए अस्पताल के संवेदनशील क्षेत्र में वाहन चलाया जा रहा है।

अस्पताल प्रबंधन जांच में जुटा

इधर मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने घटना का संज्ञान लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि अस्पताल प्रबंधन और प्रशासन इस पर क्या कार्रवाई करता है।

 

Share:

  • MP: चोरी का अनोखा खेल, दिन में बनाते थे शिकार, रात में पिकअप से लाखों का माल पार

    Mon Sep 21 , 2026
    मध्य प्रदेश के पन्ना में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। देवेंद्रनगर और गुनौर थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 6 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह रीवा और सतना जिले से संचालित हो रहा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved