img-fluid

कई Nutrients तत्‍वों से भरपूर है ये drinks, गर्मियों में इम्‍युनिटी को बनाएगी मजबूत

May 04, 2026


नई दिल्ली। आज के समय में बीमारियों और संक्रमण से बचने के लिए इम्यून सिस्टम मजबूत रहना बेहद जरूरी है। डॉक्टर हमेशा बदलते मौसम (Changing seasons) में संक्रमण से बचने के लिए इम्युनिटी मजबूत करने की सलाह देते हैं। खासकर गर्मी के दिनों में सेहत का विशेष ख्याल रखना चाहिए। इस मौसम में तापमान (Temperature) बढ़ने की वजह से शरीर में पानी की कमी होने लगती है। इससे कई बीमारियां दस्तक(Diseases knock) देती हैं। इनसे बचने के लिए शरीर को हायड्रेट रखें। इसके अलावा समर सीजन में इम्यून सिस्टम (Immune system) मजबूत करने के लिए डाइट में ये ड्रिंक्स जरूर शामिल करें-

बेल शर्बत पिएं
बेल देश के सभी हिस्सों में पाया जाता है। अगर आप गर्मी के दिनों में खुद को हायड्रेट (Hydrate) रखना चाहते हैं, तो बेल का शर्बत रोजाना जरूर पिएं। इसमें फाइबर, विटामिन-सी (vitamin C), पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन समेत कई अन्य पोषक तत्व (Nutrients) पाए जाते हैं। इसके सेवन से पेट ठंडा रहता है और इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।



  • खस ड्रिंक
    गर्मियों में खस ड्रिंक (Poppy drink) का सेवन करें। यह ड्रिंक खस घास से बनाई जाती है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स (Antioxidants) के गुण पाए जाते हैं, जिनसे इम्यून सिस्टम मजबूत होते हैं। इसके अलावा, खस में जिंक पाया जाता है, जो जख्म को भरने में मदद करता है।

    आम पन्ना
    गर्मियों में कई मौसमी फल मिल जाते हैं। इनमें खास फल आम(Mango) है। कच्चे आम से आम पन्ना तैयार किया जाता है। इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। खासकर लू का जोखिम कम हो जाता है। डॉक्टर भी गर्मियों में आम पन्ना पीने की सलाह देते हैं। इससे तनाव, दस्त और डिहाइड्रेशन (Dehydration) दूर होता है। इसके लिए गर्मी के दिनों में आम पन्ना का सेवन कर सकते हैं।

    नोट– उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव सामान्‍य जानकारी के लिए हैं इन्‍हें किसी प्रोफेशनल डॉक्‍टर की सलाह के रूप में न समझें। कोई भी बीमारी या परेंशानी हो तो डॉक्‍टर का परामर्श जरूर लें ।

    Share:

  • बुझो तो जाने — आज की पहेली

    Mon May 4 , 2026
    4 मई 2026 1. मुर्गी अंडा देती है,और गाय दूध देती है ऐसा कौन है जो अंडा और दूध,दोनों देता हैं? उत्तर….पंखा  2. ऐसी चीज़ जिसके टूटने पर आवाज नहीं आती? उत्तर….दुकानदार 3. एक मुँह और तीन हाथ, कोई रहे न मेरे साथ, गोल-गोल मैं चलता जाऊँ, सबकी थकान मिटाता जाऊँ । उत्तर……कसम
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved