विदेश

इन पांच नए जीवों की पहली बार हुई खोज, सफेद गालों वाला बंदर भी शामिल

 

बीजिंग। हिमालय (Himalay) में बसे तिब्बत(Tibet) में पांच नये जीवों की खोज (Five new creatures discovered) की गई है। यह जीव पृथ्वी पर और कहीं नहीं पाये जाते। इनमें एक अनूठा सफेद गालों वाला मकैक बंदर (Unique white cheeky monkey) भी है, जिसे भारत की अरुणाचल से सटी सीमा(India’s border with Arunachal) के निकट पाया गया है। अध्ययनकर्ताओं को 20 जीव भी तिब्बत में पहली बार मिले। मौजूदा खोज को आठ वर्ष तक वन्य जीवों की खोज के लिए हुआ अभियान का परिणाम बताया जा रहा है।



चीन(China) के कब्जे में मौजूद तिब्बत(Tibet) को चीन (China) अपना स्वायत्त क्षेत्र बताता है, यहां क्षेत्रीय वन विभाग ने इस अध्ययन को अंजाम दिया। इन क्षेत्रों को विषम परिस्थितियों की वजह से आमतौर पर जीवन से रहित माना जाता है। चीन के सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स केअनुसार यह अपनी तरह का दूसरा अध्ययन था और इसे 6346 वर्ग किमी क्षेत्र में करीब 900 अध्ययनकर्ताओं द्वारा अंजाम दिया गया।

यह जीव खोजे गए
विशेष किस्म का मकैक बंदर
इसे पुराने समय के ग्रिगेरियस बंदरों के वंश में रखा गया है। यह सफेद गालों की वजह से अलग पहचान रखता है। इसे सबसे पहले 2015 में देखा गया।
सर्प
बुशमास्टर प्रजाति के प्रोटोबोथ्रोप्स हिमालयनस नामक सांप की खोज की गई। यह डेढ़ मीटर लंबा और लाल सिर वाला सांप जहरीला होता है और 2012 में सबसे पहले देखा गया।
मेढ़क
तीन प्रजातियों के मेढक भी तिब्बत में खोजे गए हैं।

Share:

Next Post

यदि ड्राइवर नशे में है तो बीमा कंपनी को दावा नामंजूर करने का अधिकार: सुप्रीम कोर्ट

Tue Apr 13 , 2021
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने सोमवार को एक मामले में कहा है कि अगर ड्राइवर ने शराब पी(Driver drunk) रखी है तो दुर्घटना (Accident) होने की स्थिति में बीमा कंपनी (Insurance Company) को दावा नकारने का हक है। शीर्ष अदालत (Supreme Court) ने करीब 14 साल पहले इंडिया गेट (India Gate) के पास […]