जीवनशैली स्‍वास्‍थ्‍य

वजन बढ़ाने में फायदेमंद हैं ये फूड


डाइट का सेहत से सीधा संबंध है। जरूरत से ज्यादा खाने पर वजन बढ़ने लगता है। वहीं, कम डाइट लेने से वजन घटने लगता है। दोनों परिस्थितियों में परेशानी होती है। कई लोग मोटापे से परेशान हैं, तो कई लोग दुबलेपन से परेशान हैं। इसके लिए लोग कठिन मेहनत करते हैं। हालांकि, मोटापा और दुबलापन एक आनुवांशिकी रोग भी है, जो पीढ़ी दर चलती रहती है। इसके बावजूद अगर आप दुबलेपन से परेशान हैं और अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो आप इन उपायों को अपना सकते हैं। इनके सेवन से बड़ी तेजी में वजन बढ़ता है। आइए जानते हैं-

जौ का सेवन करें
रात में सोने से पहले दो मुठ्ठी जौ को भिगों दें। अगली सुबह इसके छिलके निकालकर दूध में उबाल लें। मानो जैसे आप खीर बना रहे हो। जब अच्छे से पक जाए तो इसमें स्वाद अनुसार चीनी डालें। इसके बाद कुछ देर तक ठंडा होने दें। फिर इसका सेवन करें। आपको जल्द बेहतर असर दिखेगा।

घी और चीनी का सेवन
ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से वजन बड़ी तेज़ी से बढ़ता है। इसके लिए रोजाना दिन और रात में खाना खाने से आधा घंटा पहले एक चम्मच घी और एक चम्मच चीनी को मिलाकर सेवन करें।

शहद और दूध का सेवन करें
रोजाना सुबह और रात में सोने से पहले एक गिलास दूध में एक चम्मच शहद मिलाकर सेवन करें। यह एक रामबाण दवा है, जिसके सेवन से वजन बढ़ने लगता है। आप चाहे तो इसमें किशमिश और अखरोट भी मिला सकते हैं।

अश्वगंधा और दूध का सेवन करें
अगर आप जल्दी में अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो रोजाना रात में सोने से पहले अश्वगंधा और दूध का सेवन करें। इसके सेवन से आपको जल्द अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं। इसके लिए रात में सोने से पहले एक गिलास गुनगुने गर्म दूध में दो चम्मच अश्वगंधा मिलाकर सेवन करें। आप चाहे तो इसमें खजूर और किशमिश भी मिला सकते हैं।

नोट – उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव सामान्‍य जानकारी के लिए हैं इन्‍हें किसी प्रोफेशनल डॉक्‍टर की सलाह के रूप में न समझें । कोई भी बीमारी या परेंशानी हो तो डॉक्‍टर की सलाह जरूर लें ।

 

Share:

Next Post

हाई ब्‍लड प्रेशर को कंट्रोल करने के साथ स्‍वास्‍थ्‍य के लिए बेहद फायदेमंद है लहसुन

Thu Jan 14 , 2021
खाने में अदरक-लहसुन का पेस्ट स्वाद को दोगुना कर देता है। गॉर्लिक नान हो या गॉर्लिक ब्रेड हर एक में ये बेहद लाजवाब लगता है। यहां तक कि फीकी दाल का स्वाद महज लहसुन के तड़के से बढ़ाया जा सकता है लेकिन क्या आप जानते हैं लहुसन कई सारी बीमारियों से लड़ने और बचाव में […]