विदेश

यूक्रेन संकट के बीच जान की बाजी लगाकर डॉक्यूमेंट्री शूट कर रहा ये एक्टर

नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में लोग अपनी जान बचाने की जद्दोजहद में लगे हुए हैं। वे जल्द से जल्द यूक्रेन छोड़ किसी महफूज जगह पर जाने की होड़ में लगे हुए हैं। ऐसे खतरनाक माहौल में अ‍मेरिका (America) के जाने माने एक्टर शॉन पेन यूक्रेन में हैं। युद्ध की भागमभाग (portion of war) और जोखिम के बीच। वे वहां अपनी डॉक्यूमेंट्री पर काम कर रहे हैं।

गुरुवार को शॉन पेन ने एक फेसबुक पोस्ट से बताया की वो यूक्रेन में हैं। और वो अपनी डॉक्यूमेंट्री (documentary) बना रहे हैं। शॉन पेन अपनी इस डॉक्यूमेंट्री में रूस के आक्रमण के बारे में बताएंगे। साथ ही शॉन पेन डिप्टी पीएम इरीना वीरेशचुक से भी मिले। और उन्होंने सैन्य कर्मियों और पत्रकारों से भी बात की। शॉन पेन नवंबर में भी अपने प्रोजेक्ट को लेकर यूक्रेन में थे। जिसे वाइस स्टूडियोज द्वारा प्रोड्यूस (Produced by Vice Studios) किया जा रहा है। उस समय शॉन पेन ने यूक्रेनियन आर्म्ड फोर्स को विजिट किया था।


शॉन पेन बीते नवंबर में भी अपने प्रोजेक्ट को लेकर यूक्रेन में थे। जिसे वाइस स्टूडियोज द्वारा प्रोड्यूस (Produced by Vice Studios) किया जा रहा है। उस समय की तस्वीरें बताती हैं कि शॉन पेन ने Donetsk के पास यूक्रेनियन आर्म्ड फोर्स के फ्रंटलाइंस को विजिट किया था। ऑस्कर विनर शॉन पेन सालों से कई अंतरराष्ट्रीय मानवीय और एंटी वॉर प्रयासों में शामिल ररहे हैं। 2010 में हैती में आए भूकंप के बाद शॉन ने एक नॉन प्रॉफिट डिजास्टर रिलीज ऑर्गनाइजेशन की स्थापना की थी। इसके बारे में Citizen Penn डॉक्यूमेंट्री में बताया गया है। शीन अमेरिकन एक्टर, डायरेक्टर, स्क्रीनराइटर और प्रोड्यूसर हैं। वे दो एकेडमी अवॉर्ड विजेता है। जो उन्हें मिस्ट्री ड्रामा Mystic River और बायोपिक मिल्क के लिए मिले थे।

यूक्रेन के सपोर्ट में कई सेलेब्स आए हैं। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Desi Girl Priyanka Chopra) ने वहां के माहौल को डरावना बताया है। वो इस बात पर हैरानी जताती हैं कि आखिर कैसे इस नतीजे पर पहुंचे। प्रियंका ही नहीं सोनू सूद, स्वरा भास्कर, ऋचा चड्डा, जावेद अख्तर ने भी इस जंग पर रिएक्ट किया है। रूसी एक्ट्रेस Irina Starshenbaum ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा, हम कैसे इस पॉइंट पर पहुंचे। हम क्यों 9 मई को याद करते हैं। युद्ध ने हमारा कितना नुकसान किया था और कितना दुख दिया था। मैं इसपर विश्वास नहीं करना चाहती। हमने इसे नहीं चुना था। कोई भी युद्ध को उचित नहीं बता सकता है और मैं आज सुबह के दुख और डर को शब्दों में बयां नहीं कर सकती। यूक्रेन के लोगों कृपया मुझे असहाय होने के लिए माफ कर देना। हम इन जघन्य कृत्यों का तत्काल अंत चाहते हैं।

Share:

Next Post

विदिशा में प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

Fri Feb 25 , 2022
विदिशा। विदिशा जिले में प्रेमी युगल (lover couple in vidisha district) द्वारा फांसी (Execute) लगाकर आत्महत्या (suicide) करने का मामला सामने आया है। प्रेमिका (lover couple ) के घर में दोनों एक ही फंदे से लटके हुए मिले हैं। पुलिस की टीम जांच पड़ताल में जुट गई है । प्राप्त जानकारी के अनुसार विदिशा के […]