इंदौर न्यूज़ (Indore News)

भाजपा में यह भी पहली बार, सूची लीक, जूतमपैजार भी खूब हुई

  • सूची घोषित होने के पहले ही नाम निकलकर आने लगे थे सामने

इन्दौर (Indore)। भाजपा जैसी अनुशसित पार्टी में इस बार पहली बार सूची लीक हुई है, इसके पहले सूची में आने वाले नामों को लेकर कयास ही लगाए जाते रहे थे, लेकिन कल सूची आने के पहले ही उसमें शामिल नाम बाजार में चर्चा में आ गए थे। यही नहीं कई विधानसभा क्षेत्रों में जूतमपैजार भी पहली बार सामने आई है। जबलपुर की घटना पर तो भाजपा नेताओं को आश्चर्य हो रहा है, जब केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव के सामने कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा और उनके गनमैन के साथ मारपीट तक की गई। यादव ही चुनाव समिति के प्रभारी भी हैं। यही स्थिति कई जगहों पर भी देखने को मिली।

भाजपा के वरिष्ठ नेता कह रहे हैं कि सूची जारी होने पर विरोध होना आम बात है, लेकिन इस बार कार्यकर्ता अपना आपा खो देगा, इसके बारे में सोचा नहीं जा सकता। यह भी पहली बार हुआ, जब दिल्ली के हाथ में चुनाव संबंधी सारे सूत्र होने के बावजूद सूची लीक हो गई। दरअसल गोलू शुक्ला, महेन्द्र हार्डिया और उषा ठाकुर का नाम तीन दिन पहले से ही चर्चा में आ गया था। कहा तो यह जा रहा है कि उन्हें चार दिन पहले से ही फोन कर चुनाव लडऩे का इशारा कर दिया गया था। इसको लेकर वे तैयारियों में भी जुट गए थे। इसके साथ ही प्रदेश की अन्य विधानसभा सीटों को लेकर भी यही बात कही गई थी।

Share:

Next Post

SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, Thar को भी करती है फेल!

Sun Oct 22 , 2023
नई दिल्ली (New Delhi.). देश की प्रमुख कार निर्माता कंपनी महिंद्रा की एसयूवी (SUV) की बिक्री हर महीने हर महीने नए रेकॉर्ड बना रही है और लोगों को इस देसी कंपनी की एसयूवी खूब पसंद आती है। ऐसे में कभी-कभी कंपनी की तरफ से या ज्यादातर डीलरशिप लेवल पर पॉपुलर एसयूवी (SUV) पर डिस्काउंट और […]