
नई दिल्ली। 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे जर्मन मीडिया डेलिगेट बेन ने भारत में सम्मेलन की तैयारियों और मीडिया के लिए किए गए इंतजामों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि ‘भारत उम्मीद से कहीं बेहतर है’ और अब तक सम्मेलन का आयोजन पूरी तरह शानदार रहा है। बेन ने मीडिया किट में मिले सामान की भी तारीफ की और कहा कि ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका में BRICS सम्मेलन में हिस्सा लेने के बावजूद उन्हें भारत का मीडिया बैग सबसे बेहतर लगा।
भारत में BRICS को लेकर किए गए इंतजामों की तारीफ करते हुए बेन ने कहा, ‘मैं बहुत हैरान हूं। भारत मेरी उम्मीद से कहीं बेहतर है। अब तक शिखर सम्मेलन का आयोजन बिल्कुल शानदार है। हमें मीडिया उपकरण यानी मीडिया किट मिला है। मैं ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका में BRICS सम्मेलन में जा चुका हूं, लेकिन यह सबसे अच्छा बैग है।’
बेन ने मीडिया किट में मिले सामान का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें वीगन सुपर फूड, कॉफी और हल्का मग दिया गया है। इसके अलावा एक खूबसूरत स्कार्फ, बोतल और कुछ अन्य सुपर फूड भी शामिल हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved