जीवनशैली स्‍वास्‍थ्‍य

डायबिटीज मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद है ये जूस, रोजाना करें सेवन

डायबिटीज की बीमारी में रक्त में शर्करा स्तर बढ़ जाता है। साथ ही अग्नाशय से इंसुलिन हार्मोन निकलना बंद हो जाता है। यह स्थिति टाइप 2 डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों में होती है। विशेषज्ञों की मानें तो डायबिटीज के मरीजों के लिए शुगर कंट्रोल करना टेढ़ी खीर साबित होता है। इसके लिए नियमित दवा का सेवन करें। साथ ही वर्कआउट और उचित खानपान जरूरी है। इसके अलावा, नियमित रूप से ब्लड शुगर की जांच जरूर करानी चाहिए। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं और ब्लड शुगर कंट्रोल (Blood sugar control)करना चाहते हैं, तो नोनी का सेवन कर सकते हैं। कई शोध में खुलासा हुआ है कि नोनी डायबिटीज (Noni diabetes) रोग में बेहद फायदेमंद होता है। आइए इसके बारे में सब कुछ जानते हैं-

नोनी क्या है
नोनी एक सदाबहार पेड़ है, जो भारत के कई हिस्सों में पाया जाता है। यह मोरिंडा सिट्रफोलिया परिवार का सदस्य है। इसके फल का सेवन किया जाता है। नोनी का इस्तेमाल औषधि के रूप में किया जाता है। इसमें विटामिन ए, सी, बी3, आयरन और एंटी-ऑक्सीडेंट (Anti-oxidant) पाया जाता है। इसका इस्तेमाल डायबिटीज समेत कई बीमारियों में फायदेमंद होता है। डॉक्टर भी नोनी का सेवन करने की सलाह देते हैं।



रिसर्च गेट पर छपी एक शोध में नोनी के फायदे को बताया गया है। इस शोध में शामिल लोगों को 3 हफ्ते तक रोजाना 30ml नोनी का जूस पीने की सलाह दी गई। इस शोध से खुलासा हुआ है कि नोनी का जूस शुगर कंट्रोल करने में सक्षम है। इस शोध में शामिल लोगों के शुगर की जांच की गई। इसमें परिणाम संतोषजनक मिला। इसके लिए डायबिटीज के मरीज रोजाना नोनी जूस (Noni juice) का सेवन कर सकते हैं। विशेषज्ञों की मानें तो नोनी जूस के सेवन से बढ़ते वजन को भी कंट्रोल किया जा सकता है। इसके सेवन से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।

नोट- उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव सामान्‍य जानकारी के लिए हैं इन्‍हें किसी प्रोफेशनल डॉक्‍टर की सलाह के रूप में न समझें। स्किन संबंधी कोई भी समस्‍या हो तो विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें ।

Share:

Next Post

गर्मी में पानी पीना जरूरी है, लेकिन ज्यादा पीने से भी हो सकते हैं नुकसान

Thu Apr 22 , 2021
नई दिल्ली। यह बात तो हम सभी बचपन से ही जानते हैं कि किसी भी चीज की अति यानी जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। फिर चाहे वह चीज शरीर के लिए हेल्दी ही क्यों न हो। आज बात पानी की। जी हां पानी शरीर के साथ ही हमारे जीवन के […]