जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

हाथ की ये रेखा आपको बना सकती है कोरोड़ों की संपत्ति का मालिक

नई दिल्ली। हस्तरेखा ज्योतिषशास्त्र(palmistry) में व्यक्ति की हथेली पर बनी लकीर, निशान और पर्वत का अध्ययन कर व्यक्ति के भूत और भविष्य (person’s past and future) के बारे में जानकारी दी जाती है। हथेली पर कई तरह की शुभ और अशुभ निशान व लकीरें (good and bad marks and lines) बनी होती हैं। आज हम आपको हथेली पर बनने वाली कुछ ऐसी लकीरों के बारे में बताएंगे जिससे पता चलता है कि आप कितने भाग्यशाली (Fortunate) हैं और आप कितना धन अर्जित कर सकते हैं। हथेली पर मुख्य रूप से तीन से चार लकीरें बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जाती है। इन्हीं में से एक रेखा भाग्यरेखा (fate line) कहलाती है। व्यक्ति की हथेली में भाग्य रेखा कलाई से शुरू होकर शनि पर्वत पर जाकर मिलती है।



हथेली पर ऐसी भाग्य रेखा बहुत शुभ

  • जिन व्यक्तियों की हथेली पर भाग्य रेखा मणिबंध से होकर शनि पर्वत पर आकर मिलती हो और यह रेखा एकदम स्पष्ट और बिना कटे हुए होती है, उस व्यक्ति को भाग्य का भरपूर साथ मिलता है। ऐसे लोगों को किस्मत का साथ उनके जीवन में हमेशा रहता है। ऐसे लोगों का कार्य कभी भी नहीं रूकता है। इन्हें जीवन की सभी सुख-सुविधा बहुत ही आसानी से मिलती है।
  • अगर किसी की हथेली पर भाग्य रेखा सीढ़ी की तरह आगे चलत हुए शनि पर्वत पर मिलती है तो ऐसे लोग हर एक क्षेत्र में सफलता प्राप्त करते हैं। इसके अलावा अगर भाग्य रेखा शनि पर्वत की जगह गुरु पर्वत जाकर मिलती है तो इसे भी बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे लोगों के जीवन में सुख और समृद्धि की कोई कमी नहीं होती है।
  • जिन लोगों की हथेली पर भाग्य रेखा स्पष्ट नहीं होती है यानी भाग्य रेखा टेढ़ी- मेढ़ी होते हुए शनि पर्वत पर जाकर मिलती है तो ऐसे लोगों को सफलता काफी मेहनत करने पर ही मिलती है।
  • अगर किसी की हथेली पर भाग्यरेखा को कोई अन्य रेखा कई जगहों से काटती हो तो ऐसे लोगों को किसी काम में सफलता बहुत देर के बाद ही मिलती है। ऐसे लोगों के जीवन में धन-संपदा की मात्रा सीमित होती है। ऐसे लोग किसी भी कार्य को करने से पहले कई बार सोच विचार करते हैं। हालांकि इन लोगों के जीवन में कोई बहुत बड़ी परेशानी पीछा नहीं करती है।
Share:

Next Post

आज प्रधानमंत्री मोदी से मिलेंगी ममता बनर्जी, उठा सकती है त्रिपुरा हिंसा का मुद्दा

Wed Nov 24 , 2021
नई दिल्‍ली। तृणमूस कांग्रेस (TMC) की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (CM Mamta Banerjee) आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से मुलाकात करेंगी. मिली जानकारी के मुताबिक Mamta Banerjee प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Prime Minister Narendra Modi) के सामने सीमा सुरक्षा बल(Border Security Force) के अधिकार क्षेत्र को बढ़ानें के साथ त्रिपुरा में […]