टेक्‍नोलॉजी

xiaomi जल्‍द लेकर आ रही ये दमदार फोन, इन धमाकेदार फीचर्स से होगा लैस

स्‍मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी जल्‍द ही अपपने नए Redmi 10 (2022) को बाजार मे पेश कर सकती है। आपको बता दें कि Redmi 10 (2022) को कई सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है जिनमें EEC, IMDA, TKDN, SDPPI और TUV Rheinland आदि शामिल हैं। इससे पहले फोन को IMEI डाटाबेस की साइट पर भी देखा गया था। Redmi 10 (2022) के फीचर्स काफी हद तक इसी साल अगस्त में लॉन्च हुए Redmi 10 जैसे होंगे।

TKDN सर्टिफिकेशन साइट के मुताबिक फोन का मॉडल नंबर 21121119SG होगा। एक टिप्स्टर के मुताबिक Redmi 10 (2022) का रियर कैमरा सैमसंगक S5KJN1 या फिर OmniVision OV50C40 50 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। फोन में 8 मेगापिक्सल का सोनी IMX355 सेंसर भी मिल सकता है। इसके अलावा अन्य लेंस 2 मेगापिक्सल का होगा।


बता दें कि Redmi 10 को इसी साल अगस्त में लॉन्च किया गया है। Redmi 10 में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में मीडियाटेक हीलियो G88 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है।

Redmi 10 में चार रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का और तीसरा व चौथा लेंस 2-2 मेगापिक्सल के हैं। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है और इसमें 5000mAh की बैटरी है।

Share:

Next Post

50MP कैमरे के साथ लॉन्‍च हुआ Redmi Note 11 4G फोन, जानें कीमत व अन्‍य खूबियां

Thu Nov 25 , 2021
नई दिल्‍ली। लंबे समय के इंतजार के बाद शाओमी के सब ब्राड कंपनी रेडमी ने अपने नए स्मार्टफोन Redmi Note 11 4G को लॉन्च कर दिया है। Redmi Note 11 4G सीरीज का यह 4जी स्मार्टफोन है। Redmi का यह नया फोन Redmi 10 और Redmi 10 Prime का मोडिफाइड वर्जन है। Redmi Note 11 […]