
उज्जैन। कोरोना गाईड लाईन के कारण इस बार भी विजयादशमी पर दशहरा मैदान और शिप्रा तट समेत अन्य विजयादशमी उत्सव के आयोजन फीके रहेंगे। कल आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि लोग दशहरा आयोजन स्थल पर न आए, वहाँ केवल रावण दहन की परंपरा निभेगी। उल्लेखनीय है कि कोरोना महामारी के कारण पिछले साल भी रावण दहन के बड़े कार्यक्रम स्थगित रखे गए थे। इस बार भी शासन की नई गाईड लाईन के चलते दशहरा मैदान पर स्व. राधालाला अमरनाथ स्मृति में आयोजित होने वाला दशहरा उत्सव केवल सांकेतिक रूप से मनेगा।
दो सटोरिये पकड़ाए
उज्जैन। बडऩगर पुलिस ने कल रात को बस स्टैंड के समीप आईपीएल का सट्टा करते हुए दो लोगों को पकड़ा है। उनके पास से नगदी और मोबाईल सहित अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है तथा उनके पास से मिले कागजों से सट्टे का हिसाब पता लगा रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved