खेल

T20 World Cup: न्यूजीलैंड टीम के इस दिग्गज खिलाड़ी को लगी अंगूठे में चोट, भारत के पास आगे बढ़ने का अच्छा मौका

शारजाह। टी-20 वर्ल्डकप 2021 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच से पहले न्यूजीलैंड के लिए बुरी खबर है। कीवी टीम के ओपनिंग बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल अंगूठे की चोट से जूझ रहे हैं और भारत के खिलाफ मैच में उनका खेलना संदिग्ध है। गुप्टिल को पाकिस्तान के खिलाफ मैच में चोट लगी थी।

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हरीश रऊफ की गेंद सीधे उनके जूते पर लगी थी और उनका अंगूठा चोटिल हो गया था। अब भारत के खिलाफ मैच से पहले उनका फिट होना मुश्किल है। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में उन्होंने 20 गेंदों में 17 रन बनाए थे। 

यह दूसरा मौका है जब इस टूर्नामेंट में कोई कीवी खिलाड़ी चोटिल हुआ है। इससे पहले न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लोकी फर्ग्यूसन चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। उनकी जगह एडम मिल्ने को कीवी टीम में शामिल किया गया है। अगर गुप्टिल चोट की वजह से भारत के खिलाफ मैच से बाहर होते हैं तो यह न्यूजीलैंड के लिए बड़ा झटका होगा।


पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद असहज महसूस कर रहे हैं गुप्टिल 
न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टेड ने कहा है कि गुप्टिल मैच के बाद अच्छा नहीं महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा “मैच के बाद गुप्टिल थोड़े असहज दिख रहे थे और अगले 24 से 48 घंटे अहम रहेंगे। हम देखेंगे कि रात के बाद वो कैसा महसूस करते हैं।”

सेमीफाइनल की रेस में रहने की लिए न्यूजीलैंड को जीत जरूरी
पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला मैच हारने के बाद न्यूजीलैंड के लिए भारत के खिलाफ जीतना जरूरी हो गया है। पहले मैच में कीवी टीम सिर्फ 134 रन बना पाई थी और पाकिस्तान ने सिर्फ पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान दूसरे ग्रुप में टॉप पर पहुंच गया है।

वहीं न्यूजीलैंड और भारत के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। गैरी स्टेड ने भी कहा कि पाकिस्तान दूसरे ग्रुप में नई फेवरेट टीम है। इस वजह से भारत के खिलाफ मैच और अहम हो चुका है। कई बार आपको जरूरी चीजें पता करने के लिए एक मैच हारना पड़ता है। अगर हम भारत को हरा पाते हैं तो निश्चित रूप से चीजें सही रास्ते पर आएंगी।

Share:

Next Post

इस सप्ताह के अंत में प्रचार अभियान शुरू करने जा रहे हैं राहुल, प्रियंका

Wed Oct 27 , 2021
नई दिल्ली। कांग्रेस (Congress) इस सप्ताह के अंत में (This weekend) गोवा (Goa) और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) विधानसभा चुनावों के लिए अपने अभियान (Campaign) की शुरूआत (Start) करने जा रही है, जिसमें वरिष्ठ नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) वाड्रा प्रमुख हैं। राहुल गांधी गोवा में पार्टी के लिए प्रचार […]