मनोरंजन

Happy Birthday : इतनी थी कार्तिक आर्यन की पहली कमाई, कभी 12 लोगों के साथ रहते थे एक ही फ्लैट में

मुंबई। बॉलीवुड के हैंडसम हंक कार्तिक आर्यन 22 नंवबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। प्यार का पंचनामा से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने वाले कार्तिक आर्यन उन एक्टर्स में से एक हैं, जिन्होंने बिना फिल्मी बैकग्राउंड के बॉलीवुड में मुकाम बनाया है।

बचपन से ही कार्तिक एक्टर बनना चाहते थे और इसी सपने को लेकर जब वे मुंबई पहुंचे तो उन्हें बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कार्तिक कभी 12 लोगों के साथ एक ही फ्लैट में रहा करते थे। एक इंटरव्यू के दौरान कार्तिक आर्यन ने कहा था कि वह फिल्म इंडस्ट्री में किसी को भी नहीं जानते थे। उन्हें काफी रिजेक्शन मिले थे। घरवाले सोचते थे कि मैं मुंबई में पढ़ाई कर रहा हूं पर मैं संघर्ष कर रहा था।


कार्तिक आर्यन ने बताया था कि उन्होंने करियर की शुरुआत एक एड फिल्म से की थी। इस एड के लिए उन्हें 15 हजार रुपए मिले थे। कार्तिक के मुताबिक उनके लिए ये बहुत बड़ी बात है। वह अंधेरी में 12 लड़कों के साथ एक प्लैट में रहते थे। क्योंकि उनके पास सीमित पैसे होते थे।

कार्तिक आर्यन ने साल 2019 में मुंबई के यारी रोड पर बनी एक सोसायटी में फ्लैट खरीदा था। यह वही घर है जिसमें कार्तिक अपने संघर्ष के दिनों में किराए पर रहे थे। इस फ्लैट के लिए 1.60 करोड़ रुपए दिए थे। कार्तिक आर्यन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि फेसबुक, गूगल के जरिए ऑडिशन की तलाश करते थे। ढाई से तीन साल बाद उन्हें लव रंजन की फिल्म प्यार का पंचनामा मिली थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

कार्तिक के मुताबिक प्यार का पंचनामा रिलीज होने के बाद भी उन्होंने बेहद बुरा दौर देखा था। उनकी एक के बाद एक कई फिल्में फ्लॉप हुई थी। फिल्म सोनू की टीटू की स्वीटी ने उनकी किस्मत बदली। कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘धमाका’ हाल ही में रिलीज हुई है। वह जल्द ही ‘भूल भुलैया, फ्रेडी और शहजादा जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।

Share:

Next Post

पूर्व पुलिस कमिश्‍नर परमबीर सिंह को बड़ी राहत, SC ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

Mon Nov 22 , 2021
नई दिल्ली: 100 करोड़ रुपये की वसूली के मामले में आरोपी मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी है. सुप्रीम कोर्ट ने परमबीर सिंह की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है. परमबीर सिंह के वकील ने कहा कि अगर कोर्ट कहे तो परमबीर सिंह 48 घंटे में सीबीआई […]