जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

Palmistry: बहुत ही भाग्यशाली माने जाते हैं वो लोग, जिनके हाथों में होती है विष्णु रेखा

नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में हस्तरेखा विज्ञान का एक विशेष महत्व है। ज्योतिष मान्यता कहती है कि व्यक्ति के हाथों पर बनी लकीरें उसके भाग्य के बारे में काफी कुछ बताती हैं। उसके मुताबिक इन लकीरों को देखकर व्यक्ति के भविष्य के विषय में काफी कुछ जाना जा सकता है।
हाथों पर बनी इन आड़ी तिरछी रेखाओं को देखकर व्यक्ति के सुख दुख के बारे में भी बताया जा सकता है। इसी सिलसिले में आज हम बात करने वाले हैं विष्णु रेखा के बारे में, जिसके विषय में मान्यता है कि उसके होने से व्यक्ति के जीवन में भगवान विष्णु की एक विशेष कृपा होती है। ये लकीर जिस व्यक्ति के हाथों में होती है, उसे बहुत ही सौभाग्यशाली माना जाता है।


विष्णु रेखा के होने से व्यक्ति को जीवन में किसी भी प्रकार की आर्थिक समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है। उसका पूरा जीवन खुशहाली से भरा होता है। आपको बता दें कि जब हृदय रेखा से कोई लकीर निकलकर कुछ इस प्रकार से गुरु पर्वत पर जाती है कि हृदय रेखा 2 भागों में विभाजित हो जाए, तो उसे विष्णु रेखा कहा जाता है। ऐसे व्यक्ति जिनके हाथों में विष्णु रेखा होती है, उन्हें काफी सौभाग्यशाली माना जाता है। 

इन जातकों पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा होती है। मान्यता है कि इन लोगों के जीवन में आने वाली दिक्कतों से भगवान विष्णु उनको बचा लेते हैं। विष्णु रेखा वाले लोग एक प्रकार का निर्भीक किस्म का स्वभाव रखते हैं। इसी वजह से इन लोगों के दुश्मन भी इनका कुछ बिगाड़ नहीं पाते।

इन जातकों को जीवन में खूब कामयाबी मिलती है। इन्हें हमेशा अपने कार्यक्षेत्र में ऊंचा मुकाम मिलता है। समाज में इनकी खूब मान सम्मान और प्रतिष्ठा की जाती है। इस वजह से ये लोग जीवन में सफल और कामयाब इंसान बनते हैं।

Share:

Next Post

दो चरणों में होगा 10वीं और 12वीं कक्षा का आंतरिक मूल्यांकन

Mon Oct 4 , 2021
नई दिल्ली । सीबीएसई बोर्ड (CBSE Board) इस बार दो चरणों में (In two phases) बोर्ड परीक्षा आयोजित करवा रहा है। इसके साथ ही अब सीबीएसई की कक्षा 10वीं और 12वीं (Class 10th and 12th) का आंतरिक मूल्यांकन (Internal assessment) और प्रैक्टिकल भी दो भागों में लिया जाएगा। बोर्ड इसके लिए माकिंग र्स्कीम और शेड्यूल […]