इंदौर न्यूज़ (Indore News)

राम मंदिर निर्माण के लिए 1 लाख से ज्यादा देने वालों का सम्मान


संघ के पदाधिकारी भी पहुंचे, दिवंगत भाजपा नेता के परिवार ने दिए 51 हजार, भाजपाईयों ने लिया 2 लाख जुटाने का संकल्प
इंदौर। पूरे शहर में राम मंदिर के लिए समर्पण निधि एकत्रित करने का अभियान चल रहा है। कल अंजनी नगर स्थित मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में उन लोगों का सम्मान किया गया, जिन्होंने 1 लाख से अधिक की राशि दी है। इस मौके पर दिवंगत भाजपा नेता के परिवार की ओर से भी 51 हजार रुपए की राशि राम मंदिर के लिए दी गई।
संघ और उसके आनुषंगिक संगठनों के साथ-साथ भाजपा द्वारा भी समर्पण निधि एकत्रित करने का अभियान पूरे शहर में चलाया जा रहा है। इसमें भाजपा के वार्ड स्तर के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी राशि एकत्र कर संघ के पदाधिकारियों को ही दे रहे हैं। कल अंजनी नगर में आयोजित एक कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारियों की मौजूदगी में 1 लाख रुपए से ज्यादा की राशि देने वाले दानदाताओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, विजयसिंह परिहार, मोहित वर्मा और एसआर ठाकुर विशेष रूप से मौजूद थे।


कार्यक्रम के पहले सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में महिलाओं की संख्या भी अधिक थी। इसके बाद महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें इसी क्षेत्र में रहने वाले भाजपा नेता स्व. घनश्याम परिहार की पत्नी पुष्पा परिहार ने 51 हजार रुपए का चेक संघ के पदाधिकारियों को सौंपा। परिहार कोरोना काल में क्षेत्र में काम करते-करते कोरोना पॉजिटिव हो गए थे और अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया था। परिहार के निधन के बाद उनके परिवार ने इस क्षेत्र में समाजसेवा का संकल्प लिया है। इस मौके पर क्षेत्र के भाजपाइयों ने 2 लाख रुपए की समर्पण निधि और जुटाने का लक्ष्य रखा।

Share:

Next Post

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ बदलाव, जानिये दाम

Thu Jan 28 , 2021
नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज डीजल और पेट्रोल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। आज पेट्रोल और डीजल का दाम स्थिर है। इससे उपभोक्ताओं को काफी राहत मिली है। वहीं मुंबई में पेट्रोल का दाम अब तक के उच्चतम स्तर पर हैं। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया […]