विदेश

अमेरिका में रिहायशी इलाके के ऊपर उड़ते दिखे तीन बी-2 परमाणु बॉम्बर्स, दहशत में लोग

वॉशिंगटन। अमेरिका के रिहायशी इलाके के ऊपर एक साथ तीन नॉर्थरोप ग्रुम्मन बी-2 स्पिरिट परमाणु बॉम्बर्स को उड़ान भरता देख लोग दहशत में आ गए। दुनिया के सबसे महंगे विमानों में शुमार बी-2 स्टील्थ बॉम्बर्स अक्सर अधिक ऊंचाई पर और लोगों की नजरों से बचकर उड़ान भरते हैं। यह विमान इतना घातक है कि अमेरिका ने किसी भी देश को इसे बेचा नहीं है। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

इन तीनों विमानों को उटाह राज्य में उड़ान भरते हुए स्पॉट किया गया है। बता दें कि इस राज्य में अमेरिकी वायुसेना का हिल एयरफोर्स बेस मौजूद हैं। यहीं पर बी-2 स्टील्थ परमाणु बॉम्बर्स का बेस भी मौजूद है। ये विमान हिल एयरफोर्स बेस से उड़ान भरकर अक्सर अमेरिका के अलग-अलग इलाकों में गश्त लगाते रहते हैं।



SLCScanner नाम के एक ट्विटर यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि यह ऐसा कुछ है जिसे आप रोज नहीं देखते हैं। मैंने उटाह काउंटी में एक साथ तीन विमानों को उड़ान भरते हुए देखा। जबकि रडार या ऑटोमेटिक डिपेंडेंस सर्विलॉन्स ब्रॉडकॉस्ट (ADSB) में कुछ भी नहीं दिखाई दे रहा है। बता दें कि एडीएसबी की सहायता से विमानों की पोजीशनिंग को चेक किया जा सकता है।

B-2 स्पिरिट दुनिया के सबसे घातक बॉम्‍बर माना जाता है। यह बमवर्षक विमान एक साथ 16 B61-7 परमाणु बम ले जा सकता है। हाल ही में इसके बेड़े में बेहद घातक और सटीक मार करने वाले B61-12 परमाणु बम शामिल किए गए हैं। यही नहीं यह दुश्‍मन के हवाई डिफेंस को चकमा देकर आसानी से उसके इलाके में घुस जाता है। इस बॉम्‍बर पर एक हजार किलो के परंपरागत बम भी तैनात किए जा सकते हैं। यह दुश्‍मन की जमीन पर हमला करने के लिए सबसे कारगर बॉम्‍बर माना जाता है।

वर्ष 1997 में एक B-2 स्प्रिट बॉम्‍बर की कीमत करीब 2.1 अरब डॉलर थी। अमेरिका के पास कुल 20 B-2 स्प्रिट स्‍टील्‍थ बॉम्‍बर हैं। यह बॉम्‍बर 50 हजार फुट की ऊंचाई पर उड़ान भरते हुए 11 हजार किलोमीटर तक मार कर सकने में सक्षम है। एक बार रिफ्यूल कर देने पर यह 19 हजार किलोमीटर तक हमला कर सकता है। इस विमान ने कोसोवा, इराक, अफगानिस्‍तान और लीबिया में अपनी क्षमता साबित की है।

Share:

Next Post

क्‍या रखा था Raj Kapoor ने Kareena का नाम, जो मां बबीता को नहीं था पसंद

Sun Feb 28 , 2021
मुंबई। करीना कपूर और सैफ अली खान (Saif Ali Khan)  हाल में अपने दूसरे बेटे के पैरंट्स बने हैं। करीना कपूर (Kareena Kapoor)  के पहले बेटे तैमूर (Taimur) के नाम को लेकर काफी कॉन्ट्रोवर्सी (Controversy) हुई थी। हालांकि सैफ और करीना ने काफी विवाद होने के बाद भी अपने बेटे का नाम नहीं बदला था। […]