
अगस्त अंत या सितंबर में संभावना
इंदौर। फिल्म इंडस्ट्री (Film industry) का पसंदीदा राज्य बनकर उभरे मध्यप्रदेश (MP) में अब कई बड़े प्रोजेक्ट भी शूट के लिए आने लगे हैं। जल्द ही एक प्रोजेक्ट के लिए अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) के इंदौर (Indore) आने की संभावना है। हालांकि अब तक इस पर किसी का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। सूत्र बताते हैं कि विनोद भानुशाली ने अपने एक अगले बड़े प्रोजेक्ट के लिए इंदौर, महू और उज्जैन को फाइनल किया है। इस प्रोजेक्ट में टाइगर श्रॉफ नजर आने वाले हैं, जिसकी शूटिंग इन शहरों में अगस्त अंत या सितंबर शुरुआत तक प्रारंभ होगी। इसके साथ ही अगले एक से डेढ़ महीने में तीन से चार बड़े विज्ञापन भी इंदौर में शूट होने की संभावना है। उसके बाद अक्टूबर-नवंबर में फिर एक बड़ा प्रोजेक्ट आना है, जिसके बारे में अभी कुछ भी सामने नहीं आया है।
मांडू में इंटरनेशनल प्रोजेक्ट
इसी के साथ प्रदेश की ऐतिहासिक नगरी और इंदौर रीजन का सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल माने जाने वाली मांडू में एक इंटरनेशनल प्रोजेक्ट की रैकी चल रही है, जिसके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर चले हैं। हालांकि, यह प्रोजेक्ट किसका है, कब शुरू होगा। इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved